dr.-rahul-verma-mahila-unna

ग्रेटर नोएडा: देश में महिलाओं व बच्चियों के खिलाफ हो रही हिंसा एवं अपराध की घटनायें समाज के लिए एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। पिछले कुछ समय से महिलाओं तथा मासूम बच्चियों के साथ हुई हिंसक एवं बलात्कार की घटनाओं  के सम्बन्ध में महिला उन्नति संस्था के संस्थापक डाo राहुल वर्मा ने आज ग्रेटर नोएडा कहा कि महिलाओं के खिलाफ इस तरह की शर्मनाक घटनाओं मे समाज सबसे ज्यादा दोषी है और साथ ही साथ हमारे देश की कानून व्यवस्था भी। अन्यथा है यह कैसे संभव है की अपराधियों के अंदर इतनी हेवानियत आ जाये कि अपराधी हर दिन नये व भयानक रूप से वारदातों को अंजाम दे रहे है। उन्होंने कहा कि समाज और पुलिस प्रशासन सभी उदासीन है। आये दिन कोई ना कोई बच्ची या महिला दरिंदों की हेवानियत का शिकार बन रही हैं। महिला उन्नति संस्था इसकी निंदा करती है।

उन्होने कहा आज समय की मांग है की सभी लड़कियों को कानून कि पूर्ण जानकारी और रक्षा के गुर सिखाये जाने चाहिए। और इसे बेसिक लाइफ मे सभी स्कूल और कॉलेजों मे कोर्स कि तरह लागू किया जाना चाहिए। ताकि महिलाएं अपनी सुरक्षा खुद कर सके। इसके साथ ही अपराधी को कानून द्वारा कठोर से कठोर दंड देने तथा समाज द्वारा उसका बहिष्कार किया जाए ताकि अपराधी अपराध करने से पहले सौ बार सोचे। इस दंश को जड़ से खत्म करने के लिए समाज को आगे आना होगा।