गाजियाबाद : गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके से एक दर्दनाक घटना की खबर सामने आई है। प्राप्त सूचना के मुताबिक मंगलवार तड़के इंदिरापुरम के वैभव खंड की कृष्णा अपरा सफायर सोसायटी में एक दंपती व एक महिला ने घर में सो रहे दो बच्चों की गला घोटकर हत्या करने के बाद बिल्डिंग के 8वें फ्लोर से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक व्यक्ति का नाम गुलशन है और वह जींस कारोबारी बताए जा रहे हैं। वहीँ खुदकुशी करने वालीं दो महिलाओं के नाम प्रवीना और संजना है। प्रवीना को गुलशन की पत्नी तथा संजना को उसकी दूसरी पत्नी और कारोबार में सहयोगी बताया जा रहा है। गुलशन और प्रवीना की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। जबकि दूसरी महिला संजना की अस्पताल पहुँचने पर मौत हुई।
मरने वाले दोनों बच्चों के नाम रितिक और रितिका हैं। मरने वाले दोनों बच्चों की उम्र 14, 16 साल के करीब है। हालांकि गुलशन के भाई होने का दावा करने वाले एक शख्स ने इससे इनकार किया है। उनका कहना है कि दूसरी महिला घर की सहायिका थी। फ्लैट की दीवारों पर सूइसाइड नोट के साथ ही 500 रुपये के नोट भी चिपकाए गए थे। इसके साथ ही दीवारों पर कुछ बाउंस चेक भी चिपके हुए थे। पुलिस सूइसाइड नोट के आधार पर आत्महत्या की वजह आर्थिक तंगी मान रही है।

















