Home खेल ICC ने वनडे विश्व कप 2023 की सर्वश्रेष्ठ टीम चुनी, इन 6...

ICC ने वनडे विश्व कप 2023 की सर्वश्रेष्ठ टीम चुनी, इन 6 भारतीयों को मिली जगह, रोहित शर्मा को बनाया कप्तान, देखें 12 खिलाड़ियों की लिस्ट

ICC ODI World Cup 2023 TEAM

World Cup 2023 Playing 11: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने विश्व कप टूर्नामेंट के समापन के बाद वनडे विश्व कप 2023 की सर्वश्रेष्ठ टीम चुन ली है। इस टीम में भारत के स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा को कप्तान बनाया है। यही नहीं आईसीसी की इस सर्वश्रेष्ठ टीम में 6 भारतीय खिलाड़ियों को इसमें शामिल किया गया है। जबकि विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ दो खिलाड़ी ही चुने गए हैं। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के एक-एक खिलाड़ी को इस टीम में शामिल किया गया है। पाकिस्तान, इंग्लैंड, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड के किसी खिलाड़ी को नहीं चुना गया है।

भारतीय खिलाड़ियों में रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली, केएल राहुल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को इस टीम में जगह मिली है। वहीँ ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और एडम जम्पा अपनी जगह बनाने में सफल हुए। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर व ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक, न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल, श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका को प्लेयिंग 11 में जगह मिली है। जबकि 12वें खिलाड़ी के तौर पर साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेलार्ड कोएत्जी को रखा गया है।

चयन पैनल में इयान बिशप, कैस नायडू, शेन वॉटसन (कमेंटेटर), वसीम खान (आईसीसी महाप्रबंधक, क्रिकेट) और सुनील वैद्य (पत्रकार) शामिल थे।

खिलाड़ी                    देश                        प्रदर्शन

  1. क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर)दक्षिण अफ्रीका   594 रन
  2. रोहित शर्मा (कप्तान)         भारत                597 रन
  3. विराट कोहली                  भारत               765 रन
  4. डेरिल मिचेल                  न्यूजीलैंड             552 रन
  5. केएल राहुल                    भारत                452 रन
  6. ग्लेन मैक्सवेल                ऑस्ट्रेलिया        400 रन, 6 विकेट
  7. रवींद्र जडेजा                  भारत               120 रन, 16 विकेट
  8. जसप्रीत बुमराह               भारत                20 विकेट
  9. दिलशान मदुशंका           श्रीलंका              21 विकेट
  10. एडम जम्पा                   ऑस्ट्रेलिया           23 विकेट
  11. मोहम्मद शमी                 भारत                24 विकेट
  12. गेराल्ड कोएत्जी (12वें खिलाड़ी)दक्षिण अफ्रीका   20 विकेट