Home दिल्ली-एनसीआर चाइनीस मोबाइल कंपनियों के कई दफ्तरों पर देशभर में इनकम टैक्स विभाग...

चाइनीस मोबाइल कंपनियों के कई दफ्तरों पर देशभर में इनकम टैक्स विभाग ने की छापेमारी

Income Tax raids on Chinese mobile companies

बुधवार सुबह इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने देश के कई शहरों में चीन के मोबाइल कंपनियों से जुड़ी जगहों पर छापेमारी की। यह छापे दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु में कंपनियों के दफ्तरों पर मारे गए। इन कंपनियों में ओप्पो और वीवो भी शामिल हैं। इन पर शेल कंपनियों के जरिए टैक्स चोरी का आरोप है। बताया जा रहा है कि चीनी कंपनियों द्वारा नियम तोड़े गए हैं और अब उनके खिलाफ ये कार्रवाई की जा रही है। इनकम टैक्स विभाग के अफसरों की अभी भी चाइनीस मोबाइल के दफ्तरों में पूछताछ जारी है। ‌

बता दें कि देश में इससे पहले भी जांच एजेंसियों ने चीनी कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पहले भी रेड की गई है, कई तरह के आरोप लगे हैं और एक्शन होता भी दिखा है। ट्रांसपोर्ट से लेकर लोन अप्लिकेशन कंपनियों तक, कई जगह पर IT कार्रवाई हुई है। हाल ही में चीन की ZTE कंपनी पर भी आयकर विभाग का छापा पड़ा था। गुरुग्राम में हुई वो रेड कई घंटे चली थी। तब अधिकारियों ने बताया था कि कंपनी द्वारा टैक्स से जुड़े कई नियमों का उल्लंघन किया गया था।