Home उत्तराखण्ड युवा संवाद कार्यक्रम में श्रीनगर पहुंचे जुबिन नौटियाल के गीतों पर जमकर...

युवा संवाद कार्यक्रम में श्रीनगर पहुंचे जुबिन नौटियाल के गीतों पर जमकर थिरके युवा

Jubin Nautiyal reached Srinagar:  बॉलीवुड के मशहूर गायक जुबिन नौटियाल गुरुवार देर शाम श्रीनगर पहुंचे, जहां उन्होंने रामलीला मैदान में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में युवाओं के साथ संवाद किया। इस दौरान जुबिन ने युवाओं से लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की और कहा कि उनका एक-एक कीमती वोट अच्छी सरकार बनाने के लिए मददगार हो सकता है। साथ ही आप का एक वोट विकास के पथ पर देश को आगे बढ़ाने का कार्य करेगा।

श्रीनगर युवा मंच की पहल पर रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में आज गायक जुबिन नौटियाल ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी, जिस पर युवा देर शाम तक थिरकते रहे। इस दौरान गायक जुबिन नौटियाल ने ‘मेरी चौखट पर चलके आज चारों धाम आए हैं…’, ‘मेरी मां के बराबर कोई नहीं…, ‘तुझे कितना चाहें और हम…’, ‘त्वेन चिट्ठी किलै नि भेजी…’ आदि गीत गाये।

कार्यक्रम के अंत में अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी व कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जुबिन का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।