Home एजुकेशन/ जॉब्स KV Noida Recruitment: केंद्रीय विद्यालय नोएडा में TGT, PGT, PRT व अन्य...

KV Noida Recruitment: केंद्रीय विद्यालय नोएडा में TGT, PGT, PRT व अन्य पदों के लिय 24 मार्च से वॉक-इन-इंटरव्यू

KV Recruitment

KV Noida Recruitment 2022: केंद्रीय विद्यालय में संविदा शिक्षक भर्ती के लिए नोएडा (उत्तर प्रदेश) के सेक्टर 24 में स्थित केंद्रीय विद्यालय द्वारा विभिन्न टीचिंग (TGT, PGT, PRT) और अन्य के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन हाल ही में जारी किया गया है। इस विज्ञापन के अनुसार, घोषित पदों के लिए आवेदन के योग्य व इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तारीख पर केंद्रीय विद्यालय में वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

KV Noida Recruitment 2022: वॉक-इन-इंटरव्यू

  • ऐसे में केंद्रीय विद्यालय नोएडा संविदा शिक्षक भर्ती के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार केवी नोएडा की आधिकारिक वेबसाइट, noida.kvs.ac.in पर ‘एनाउंसमेंट’ सेक्शन में दिए गए लिंक के माध्यम से अप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
  • उम्मीदवारों को इस अप्लीकेशन फॉर्म को पूरी तरह से भरकर और अपने सभी डॉक्यूमेंट्स की मूल प्रतियों व उनकी एक-एक स्व-प्रमाणित प्रतियों के साथ विज्ञापन में दी गई तारीख और समय पर सम्बन्धित स्कूल में उपस्थित होना होगा।

KV Noida Recruitment 2022: योग्यता

  • पीजीटी – न्यूनतम 50% अंकों के साथ सम्बन्धित विषय में दो वर्षीय पीजी डिग्री और बीएड डिग्री। कंप्यूटर साइंस विषय के लिए बीएड अनिवार्य नहीं है।
  • टीजीटी – कम से कम 50% अंकों के साथ सम्बन्धित विषयों में स्नातक और बीएड डिग्री। साथ ही, केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) उत्तीर्ण।
  • पीआरटी – न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण और एलीमेंट्री एजुकेशन में दो वर्षीय डिप्लोमा या बीएड डिग्री। साथ ही, सीटीईटी उत्तीर्ण।
  • कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर – कंप्यूटर साइंस के साथ बीई या बीटेक या एमएससी या बीसीए या एमसीए। किसी भी विषय में यूजी/पीजी के साथ कंप्यूटर अप्लीकेशन में पीजी डिप्लोमा।
  • अन्य पदों के लिए जरूरी योग्यता मानदंडों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर देखें करें।

भर्ती अधिसूचना पढने के लिए यहाँ क्लिक करें