Home उत्तराखण्ड टिहरी के चंबा में भूस्खलन, टैक्सी पार्किंग में भरभराकर गिरा मलबे का...

टिहरी के चंबा में भूस्खलन, टैक्सी पार्किंग में भरभराकर गिरा मलबे का पहाड़, कुछ लोगों के दबे होने की सूचना, SDRF द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Landslide in Chamba Tehri

Landslide in Chamba Tehri Garhwal: उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन से जगह जगह पहाड़ दरक रहे हैं। जिस कारण कुछ जगह सड़कें बंद हैं। ताजा मामला टिहरी गढ़वाल के चम्बा का है। आज दोपहर चंबा थाने के पास टैक्सी पार्किंग में भारी भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से पार्किंग में मलबा गिरने से यहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान मलबे की चपेट में दो वाहन भी आ गए। कुछ लोगों के मलबे में दबने की सूचना भी मिली है।

मिली जानकारी के मुताबिक चम्बा थाने के पास में भूस्खलन से टैक्सी पार्किंग में खड़ी कारों के ऊपर अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा गिर गया। जिसके कारण एक स्विफ्ट कार मलबे में दब गई। मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की सूचना मिलने पर SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। SDRF टीम द्वारा स्थानीय पुलिस व अन्य बचाव इकाइयों के साथ समन्वय स्थापित कर मलबे में दबी स्विफ्ट कार में से 03 शव बरामद कर आवश्यक कार्यवाही हेतु एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवा दिए गए है।

 मृतकों का विवरण:-

  1. पूनम खंडूरी पत्नी श्री सुमन खंडूरी, 30 वर्ष
  2. बच्चा पुत्र सुमन खंडूरी, 04 वर्ष
  3. सरस्वती देवी बहन सुमन खंडूरी, 32 वर्ष

उपरोक्त सभी ग्राम – जसपुर, कंडीसौड, टिहरी के निवासी है।