Home उत्तराखण्ड श्रीनगर डांग में दिन दहाड़े घर के आंगन में आ धमका तेंदुआ,...

श्रीनगर डांग में दिन दहाड़े घर के आंगन में आ धमका तेंदुआ, किशोर पर झपट्टा मारने की कोशिश, लोगों में दहशत

leopard in house dang srinagar

श्रीनगर गढ़वाल : श्रीनगर के डांग मोहल्ले में दिन दहाड़े तेंदुए (गुलदार) की धमक से अफरा-तफरी मच गई। रविवार सुबह करीब 10 बजे डांग मोहल्ले के एक घर में अचानक गुलदार आ धमका। और आंगन की दीवार पर चढ़ गया। इसबीच आसपास के लोगों द्वारा शोर मचाने पर गुलदार डांग रोड पर कूद गया। यहां उसने एक किशोर पर झपटा मारने की कोशिश की, हालाँकि इस हमले में किशोर बाल-बाल बच गया। इसके बाद गुलदार गुर्राता हुआ झाड़ियों की ओर भाग निकला। उसके भागने से पूर्व लोगों ने मोबाइल फोन पर गुलदार फोटो कैद कर ली। गुलदार के दिन दहाड़े घर तक पहुँचने से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। गुलदार घर में कैसे गया और बाहर कैसे आया इसका पता ही नहीं चल पाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से डांग क्षेत्र में गुलदार की चहल कदमी बनी हुई है। जिसके चलते यहाँ मे भय का वातावरण बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गुलदार के भय से मुक्ति दिलाने की मांग की है।

बतादें कि पिछले साल भी गुलदार का एक शावक एक घर के गोदाम में फंस गया था जबकि एक गुलदार डांग से सटे कमलेश्वर में एक घर में घुस गया था। जिसे पिंजरे में कैद किया गया था। वहीँ एक गुलदार श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में भी घुस गया था, जो 52 घंटे बाद गोली का शिकार बना था।