Home उत्तराखण्ड लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

IAS-transfer

देहरादून: आगामी लोकसभा चुनावों से पहले उत्तराखंड सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 21 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया है। कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि कई अधिकारियों को जिम्मेदार्रियों से अवमुक्त कर दिया गया है।

अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश को राज्य संपत्ति, कौशल विकास और सेवायोजन से अवमुक्त कर दिया गया है।. जबकि अपर मुख्य सचिव डॉ. रणवीर सिंह को भी वन एवं पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण विभाग से अवमुक्त कर दिया गया है।

शिक्षा सचिव डॉक्टर भूपेंद्र कौर औलख को शिक्षा विभाग से अवमुक्त कर दिया गया है। उन्हें सिंचाई तथा लघु सिंचाई विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी पशुपालन सचिव मीनाक्षी सुंदरम को दे दी गई है।  मनीषा पंवार को आयुक्त उद्योग, महानिदेशक के पद से अवमुक्त किया गया। शैलेश बगोली को गढ़वाल मंडल कमिश्नर से अवमुक्त कर दिया गया है।

आनंद वर्धन वन एवं पर्यावरण का प्रमुख सचिव बनाया गया। आईएएस अधिकारी पी वी आर पुरुषोत्तम को शैलेश बगोली की जगह गढ़वाल का नया कमिश्नर बनाया गया है। आईएएस नितेश झा से कार्मिका और सर्तकता विभाग वापस लिया गया है।

उत्तराखंड परिवहन विभाग के प्रबंधन निदेशक ब्रिजेश संत को इस पद से मुक्त करते हुए आयुक्त उद्योग का महानिदेशक बनाया गया है। तो वहीं राजस्व परिषद अध्यक्ष एस रामास्वामी को राजस्व परिषद पद के अध्यक्ष पद से हटाते हुए उत्तराखंड परिवहन विभाग का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा दीपेंद्र चौधरी को उत्तराखंड शुगर फेडरेशन का प्रबंधन निदेशक बनाया गया है।