Home उत्तराखण्ड उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, शव को ले जा रहा वाहन खाई में...

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, शव को ले जा रहा वाहन खाई में गिरा, कई लोगों की मौत

max-accident-champawat

चम्पावत: उत्तराखंड के चम्पावत जनपद से एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को चंपावत के बाराकोट विकासखंड के मरतोली गाँव से शव यात्रा लेकर रामेश्वर घाट जा रहा एक मैक्स पिकअप वाहन लीशा डिपो के पास अचानक अनियंत्रित होकर  करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

बताया जा रहा है कि इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि शव यात्रा में शव के साथ करीब  लोग वाहन में सवार होकर घाट जा रहे थे।max-accident-champawat

घटना रविवार दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।