नाबालिग छात्रा को अगवा कर गैंगरेप, चार छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज

0
183
Minor-girl-gang-rape-case

ग्रेटर नोएडा: जेवर थाना क्षेत्र के गांव थोरा निवासी एक नाबालिग छात्रा को अगवा कर रेप करने के आरोप में पुलिस ने चार स्कूली छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। चारों आरोपी और पीड़ित छात्रा एक ही स्कूल में पढ़ते हैं. यही नहीं आरोपियों में से दो उसके सहपाठी हैं। पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए किशोरी को जिला अस्पताल भेजा है।

जेवर के गांव थोरा निवासी 13 वर्षीय लड़की गांव के ही एक स्कूल में कक्षा 9 में पढ़ती है। सोमवार को स्कूल जाते समय गांव के उसी स्कूल के चार छात्रों ने उसका अपहरण कर लिया था। आरोपी उसे अगवा कर गांव के जंगल में बने एक मकान में ले गये और वहां उसका गैंग रेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी किशोरी के हाथ पैर बांध कर मकान में बंद कर फरार हो गये। दो आरोपी किशोरी की कक्षा में ही पढ़ते हैं। जबकि एक 10वीं और दूसरा कक्षा 11वीं का छात्र है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर चारों छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। जेवर कोतवाली प्रभारी एसएस भाटी ने बताया कि नामजद चारों आरोपी भी नाबालिग हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें:

शराब के नशे में युवक ने 16वीं मंजिल से कूदकर दी जान

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here