Home देश-विदेश Miss Universe 2022 : यूएस की आर बोनी गैब्रिएल ने जीता मिस...

Miss Universe 2022 : यूएस की आर बोनी गैब्रिएल ने जीता मिस यूनिवर्स का खिताब, देखें किस नंबर पर रही भारत की दिविता राय

Miss Universe 2022

Miss Universe 2022 : अमेरिका की आर बोनी गैब्रिएल ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीत लिया है। फर्स्ट रनर अप वेनेजुएला की डियाना सिल्वा और सेकेंड रनर अप डोमिनिकन रिपब्लिक की एमी पेना रहीं। यह पेजेंट अमेरिका के न्यू ऑर्लेअंस शहर में हुआ। इसमें 25 साल की दिविता राय ने भारत को रिप्रजेंट किया, जो टॉप 5 में नहीं पहुंच सकीं। दिविता इवनिंग गाउन राउंड से बाहर हो गईं।

इस पेजेंट में दुनियाभर की 86 सुंदरियों ने हिस्सा लिया। दिविता टॉप 16 तक पहुंच गई थीं। नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में दिविता ने ‘सोन चिरैया’ बन सभी का ध्यान खींचा था। दरअसल, एक समय भारत को ‘सोने की चिड़िया’ कहा जाता था। दिविता की गोल्डन कलर की इस ड्रेस ने इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भारत की उसी इमेज को दिखाने की प्रयास किया।

कर्नाटक की रहने वाली 25 साल की दिविता राय पेशे से मॉडल हैं। उन्होंने आर्किटेक्ट की पढ़ाई की है। फिलहाल वो मुंबई में रहती हैं। दिविता ने 28 अगस्त 2022 को मिस डीवा यूनिवर्स 2022 का खिताब जीता था। बता दें कि हरनाज संधू ने 12 दिसंबर, 2021 को मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। 1994 में सुष्मिता सेन के बाद साल 2000 में लारा दत्ता मिस यूनिवर्स बनीं थीं।