Home उत्तराखण्ड Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं ने रचा इतिहास, टूटे सभी...

Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं ने रचा इतिहास, टूटे सभी रिकॉर्ड, अकेले केदारनाथ पहुंचे 17 लाख से ज्यादा श्रद्धालु, जानें कुल आंकड़ा

CHAR DHAM YATRA

Chardham Yatra 2023: देवभूमि उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का सिलसिला अब भी जारी है। 22 अप्रैल से शुरू हुई चारधाम यात्रा अब हालाँकि अंतिम चरण में है, फिर भी केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। रोजाना चार धामों में 20 से 22 हजार श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं।

इस बार चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों ने अब तक के सारे रिकॉड तोड़ते हुए एक नया इतिहास रच दियाहै। पहली बार यात्रा में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 50 लाख पार हो गया है। उत्तराखंड पुलिस द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 16 अक्टूबर 2023 तक चारधाम दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 50.12 लाख से अधिक पहुंच गयी है। इसके साथ ही लगभग 5 लाख 41 हजार वाहन भी चारधाम पहुंचे हैं।

71 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने कराया पंजीकरण

चारधाम यात्रा के लिए अब तक 71 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। इसमें 50 लाख से अधिक दर्शन कर चुके हैं। इस बार प्रदेश सरकार ने यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया है। जून-जुलाई माह में केदारनाथ धाम में धारण क्षमता से अधिक तीर्थयात्रियों के पहुंचने से सरकार को पंजीकरण पर रोक लगानी पड़ी थी।

अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या

धाम               दर्शन करने वाले श्रद्धालु

  1. केदारनाथ                    17,08,868
  2. बदरीनाथ                     15,84,790
  3. गंगोत्री                          8,46,471
  4. यमुनोत्री                         6,94,830
  5. हेमकुंड साहिब                 1,77,463