Home उत्तराखण्ड जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी द्वारा सतपुली में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी द्वारा सतपुली में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन

bahudeshiya-shivir

सतपुली : गरीबी उन्मूलन एवं लोक सशक्तिकरण हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी के तत्वाधान में रविवार को सतपुली के चौहान लॉज में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। बहुउद्देशीय शिविर में सतपुली के नजदीकी चार विकासखण्ड एकेश्वर, द्वारीखाल, जहरीखाल एवं कल्जीखाल से सैकड़ों लोगों ने पेंशन, श्रम कार्ड, स्वास्थ्य कार्ड, विद्युत, कृषि उद्यान से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

इस बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ जिला जज जीएस धर्मशक्तु द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने तहसील विधिक सेवा, जिला विधिक सेवा एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व नालसा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गरीबो को निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करता है। उन्होंने बताया कि सरकारी योजनाओं की जानकारी व उन योजनाओं का जनता तक लाभ कैसे पहुचे इसके लिए हमारे पैरालीगल स्वयं सेवक ग़ांव-ग़ांव में कार्य कर रहे है जो आपके पास आयेंगे और आपकी समस्या विधिक सेवा तक पहुचाएंगे।

bahudeshiya-shivir

इस अवसर पर सत्र न्यायधीश सुधीर कुमार ने कानूनी सहायता की जानकारी दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व जीडी शिविल जज संदीप कुमार तिवारी ने बहुउद्देशीय शिविर ने पहुंचे सभी जुडिशियल स्टाफ, आम जनमानस एवं जिला स्तरीय सभी विभागों के विभागाध्यक्षो एवं उनके प्रतिनिधियों का आभार प्रगट किया। संबोधन करने वालो में अपर जिलाधिकारी डॉक्टर एस के बरनवाल, सीनियर जज कोटद्वार सीखा भण्डारी, शिविल जज कोटद्वार विवेक राणा, अमित शर्मा शिविल जज श्रीनगर, एसडीएम लैंसडौन अपर्णा दौढियाल, पुलिस उपाध्यक्ष कोटद्वार प्रदीप कुमार राय, आदि मौजूद थे। विधिक शिविर में राइका पुरियाडांग के एवं हंस चिल्ड्र्न एकेडमी स्कूल के छात्र-छात्रो ने एसिड अटैकपर एकांकी प्रस्तुति कर सबको झकझोर दिया। इसी दौरान राइका पुरियाडांग की कक्षा छ की छात्रा आराधना रावत ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ गीत से सबको भावुक कर दिया। इस बहुउद्देशीय शिविर में श्रम विभाग द्वारा 45 श्रमिको का पंजीकरण भी किया गया तथा 60 लोगो ने स्वास्थ्य लाभ लिया। विधिक शिविर में पैनल अधिवक्ता विनोद कुमार, पीएलबी विनोद चौहान, जगमोहन डांगी, सुनील रावत, मीना रावत, मलिखराज डोबरियाल आदि का सहयोग रहा। शिविर का संचालन पीएलबी पुष्पेंद्र राणा ने किया।

जगमोहन डांगी