corona-virus-death-in-patna
symbolic image

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब तक कोरोना से पीड़ित लोगों की संख्या 334 हो चुकी है। इसबीच बिहार से खबर आई है। वहां राजधानी पटना में एक 38 वर्षीय युवक की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हो गई। इस शख्स को कल रात पटना के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिन पहले ही कतर से वापस लौटा था। वहीं मुंबई के एक अस्पताल में एक और मरीज की मौत की खबर है। मुंबई के कस्तूरबा गांधी अस्पताल में 65 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई है। जिसके बाद भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या 6 हो गई है। कोरोना की रोकथाम के लिए आज पूरे देश में सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू का आह्वान किया गया है। जिसे देशवासी बड़ी अच्छी तरह से फॉलो कर रहे हैं। इसबीच कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा पीड़ित इटली में फंसे 263 भारतीयों को आज वतन वापस लाया गया है।