Home दिल्ली-एनसीआर निर्भया के गुनहगारों का नया डेथ वॉरंट जारी, अब इस दिन फांसी...

निर्भया के गुनहगारों का नया डेथ वॉरंट जारी, अब इस दिन फांसी पर लटकाए जाएंगे चारों गुनहगार

death warrant of Nirbhaya's culprits

नई दिल्ली : निर्भया गैंगरेप मामले में दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने चारों दोषियों के खिलाफ नया डेथ वॉरंट जारी किया है। चारों गुनाहगारों को अब 1 फरवरी को सुबह 6 बजे फांसी पर लटकाया जाएगा। बता दें कि इससे पहले भी कोर्ट ने चारों गुनाहगारों को  22 जनवरी को फांसी पर चढ़ाये जाने के लिए वारंट किया था। लेकिन एक दोषी मुकेश कुमार ने दया याचिका दायर की थी। शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दोषी मुकेश सिंह की दया याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद दिल्ली की एक अदालत ने सभी दोषियों के खिलाफ नया डेथ वॉरंट जारी किया है और अब उन्हें 1 फरवरी को फांसी पर लटकाया जाएगा।