Home Blog Page 508

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन फिल्म शूटिंग के दौरान हुए घायल

0

बॉलीवुड के शहंशाह और महानायक अमिताभ बच्चन हैदराबाद में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। सोमवार को महानायक ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। जब इस बात की जानकारी अमिताभ के प्रशंसकों को हुई तो उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने चहेते अभिनेता के जल्द स्वस्थ होने के लिए कामना की है।

शूटिंग के दौरान घायल होने के बाद अमिताभ बच्चन मुंबई में अपने घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। ‌ बता दें कि हैदराबाद में महानायक अमिताभ बच्चन फिल्म प्रभास की शूटिंग कर रहे थे। ‌ बताया जा रहा है कि एक्शन सीन के दौरान उनकी पसलियों में चोट आर्ई हैं। हैदराबाद में चेकअप के बाद अमिताभ को मुंबई भेजा गया।

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘रिब केज में मांसपेशी फट गई है। शूटिंग को रद्द कर दिया गया है। पट्टी बांधी गई है और इलाज किया जा रहा है।  काफी ज्यादा दर्द हो रहा है। हिलने-डुलने में तकलीफ हो रही है। सांस लेने में भी दिक्कत आ रही है। इस दर्द के लिए मुझे कुछ दवाएं दी गई हैं। ठीक होने में अभी कुछ हफ्ते लगेंगे।​​​​​​

बिग बी ने लिखा, जब तक मैं ठीक नहीं हो जाता, तब तक के लिए सारा कामकाज बंद कर दिया गया है। मैं जलसा में आराम कर रहा हूं। जरूरी चीजों के लिए ही थोड़ा बहुत चलूंगा। हां, आराम तो चलता ही रहेगा। मेरे लिए यह कहना काफी मुश्किल है पर मैं जलसा के गेट पर अपने चाहने वालों से नहीं मिल पाऊंगा तो वो ना आएं। आप उन लोगों को भी यह बात बता दें, जो जलसा आने की योजना बना रहे हैं। इसके अलावा बाकी सब ठीक है।

जाम से मिलेगी राहत : दिल्ली के आश्रम में बनाए गए फ्लाईओवर में आज से वाहन सवार भर सकेंगे फर्राटा, नोएडा-गाजियाबाद का सफर भी जल्द होगा पूरा

0

राजधानी दिल्ली में सबसे व्यस्ततम क्षेत्र माने जाने वाला आश्रम में आज यातायात की दृष्टि से लोगों को राहत मिलने जा रही है। आश्रम से लेकर लाजपत नगर तक आए दिन वाहन सवारों को जाम का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा दिल्ली-नोएडा और गाजियाबाद आने वाले वाले लोग को भी बड़ी राहत मिलेगी और सफर भी जल्दी पूरा होगा। मिलेगी। बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज आश्रम में बनाए गए फ्लाईओवर का उद्घाटन करने वाले हैं। उद्घाटन के बाद यह फ्लाईओवर शाम 5 बजे यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। ‌इसे लेकर दिल्ली की यातायात पुलिस ने वाहन सवारों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है।

एडवाइजरी के मुताबिक डीएनडी से आने वाले और गुरुग्राम, चिराग दिल्ली, कालकाजी, खानपुर, ग्रेटर कैलाश, साकेत, एम्स, आईएनए और सफदरजंग की ओर जाने वाले हल्के वाहनों को बारापुला फ्लाईओवर के बजाय आश्रम फ्लाईओवर लेने की सलाह दी गई है। एडवायजरी के अनुसार गुरुग्राम, चिराग दिल्ली, कालकाजी, खानपुर, ग्रेटर कैलाश, साकेत, एम्स, आईएनए, सदरजंग और धौला कुआं की तरफ से आने वाले और सराय काले खां, गाजियाबाद, डीएनडी, नोएडा और ट्रांस-यमुना क्षेत्र की ओर जाने वाले हल्के वाहनों को ही बारापुला फ्लाईओवर के बजाय आश्रम फ्लाईओवर लेने की सलाह दी गई है।

अगली सूचना तक आश्रम फ्लाईओवर के दोनों कैरिजवे पर बसों, ट्रकों जैसे भारी वाहनों की अनुमति नहीं है। सराय काले खां से आने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे आश्रम फ्लाईओवर का उपयोग न करें। बता दें कि 1 जनवरी 2023 से आश्रम फ्लाईओवर के दोनों रास्ते आश्रम एक्सटेंशन फ्लाईओवर के निर्माण कार्य की वजह से बंद कर दिए गए थे। जिसके बाद लाजपत नगर रिंग रोड, मथुरा रोड पर अक्सर लोगों को जाम जैसी समस्या से जूझना पड़ रहा था तो वहीं अब इस फ्लाईओवर के बन जाने के बाद दिल्ली से नोएडा आना और जाना दोनों लोगों के लिए आसान हो गया है। मथुरा रोड के रास्ते फरीदाबाद जाने वाले लोगों को भी सहूलियत होगी।

आश्रम फ्लाईओवर के बंद होने से इस इलाके में लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। पीक ऑवर्स में जाम की स्थिति तो और भी विकराल हो जाती थी। लेकिन, फ्लाईओवर के खुल जाने से लोगों को राहत मिलेगी। करीब 1.5 किलोमीटर लंबे इस आश्रम फ्लाईओवर एक्सटेंशन पर करीब 128 करोड़ रुपये की लागत आई है। इस फ्लाईओवर के चालू होने के बाद दक्षिणी दिल्ली से नोएडा की तरफ आने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस फ्लाईओवर पर यात्री आश्रम चौक और डीएनडी के बीच तीन ट्रैफिक लाइट से होकर गुजरेंगे।आश्रम फ्लाईओवर का उद्घाटन पहले 28 फरवरी को होना था, लेकिन किसी कारण से ऐसा नहीं हो सका था। परियोजना को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के बाद जून, 2020 में फ्लाईओवर एक्सटेंशन का निर्माण कार्य शुरू हुआ था।

प्रदेश की आर्थिकी को सशक्त बनाने के लिये मुख्यमंत्री ने किया विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि समूहों के साथ संवाद

0

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश की आर्थिकी को सशक्त बनाने के लिये कृषि, बागवानी, उद्योग, व्यापार आदि समूह के प्रतिनिधियों से संवाद कर उनके सुझाव एवं विचारों से अवगत हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सबको मिलकर उत्तराखण्ड को सशक्त राज्य बनाने का संकल्प लेना होगा।

उन्होंने कहा कि इस संवाद से प्राप्त होने वाले सुझावों को आगामी बजट में समावेश करने के प्रयास किये जायेंगे। सुझाव देने वालों को अपने अपने क्षेत्रों की क्रीम बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे 21 वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने में भी निश्चित रूप से मदद मिलेगी।

प्रदेश के विकास में जन सहभागिता को जरूरी बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी क्षेत्र में रोजगार के अवसर सीमित हैं इसलिये हमें स्वरोजगार के माध्यम से रोजगार देने को आंदोलन बनाना होगा। समस्याओं एवं सुझावों का भी हमें मिलकर समाधान ढूंढना है। हमारा प्रयास अंत्योदय की अवधारणा को सर्व स्पर्शी विकास के साथ पूर्ण करने का है। यही हमारा मूल मंत्र भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के समग्र विकास में अभिनव पहल के साथ राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय विषय विशेषज्ञों के सुझावों पर भी हम कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम चौपाल जन समस्याओं के समाधान एवं उनके सुझावों को जानने का माध्यम बन रहे हैं। होम स्टे योजना भी ग्रामीण आर्थिकी एवं स्वरोजगार के माध्यम बन रहे हैं। वे स्वयं जनपदों के भ्रमण के दौरान होम स्टे में निवास कर रहे हैं। इसका अनुभव अविस्मरणीय एवं आत्मीयता के भाव वाला रहता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पास गंगा, यमुना, काली, शारदा जैसी नदियों के साथ 71 प्रतिशत भू-भाग वन व पर्वतों वाला है। देवों की हमारे ऊपर कृपा है। हमारे प्रदेश का हर क्षेत्र एक डेस्टिनेशन है। हम अपनी इन समृद्ध विरासतों के साथ आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में भारत के अमृत काल का लक्ष्य भी देश व देशवासियों को विकास के नये शिखर पर पहुंचाना है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत प्रगतिशील देश के रूप में पहचान बना रहा है। कोरोना के बावजूद हमारी अर्थव्यवस्था विश्व में 10 वीं से 5वें स्थान पर पहुंची है। देश आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ रहा है। निर्यात बढ़ रहा है, डिजिटल ट्रांजेक्शन 40 प्रतिशत देश में हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास में नवाचार के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। यह संवाद समस्याओं के समाधान की भी राह प्रशस्त करेगा, इसकी भी उन्होंने उम्मीद जतायी।

वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि बजट से पूर्व विषय विशेषज्ञों से सुझाव एवं विचार आमंत्रित करने के ऐसे प्रयास गत वर्ष भी किये गये थे। यहां प्राप्त सुझावों को बजट का हिस्सा बनाने के प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को अग्रणी राज्यों में शामिल करने के प्रयासों में सरकार के साथ समाज के सभी जिम्मेदार नागरिक एवं विषय विशेषज्ञों की भी बड़ी भूमि रहती है।

अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर आपसी संवाद की यह अभिनव पहल की गई है। इससे अर्थ व्यवस्था को मजबूती तथा विकास की गति को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विकास, नागरिकों की क्षमता, योग्यता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराना तथा नागरिकों के जीवन में खुशहाली लाने के प्रयासों में ऐसे आयोजन प्रेरणा का भी कार्य करते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु चौहान एवं मेयर सुनील उनियाल गामा ने भी अपने विचार रखे।

इस अवसर पर जिन्होंने अपने सुझाव रखे उनमें इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज गुप्ता, उत्तराखण्ड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी, दून स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज के प्रो. ममगाई, सीआईआई की अध्यक्ष सुसोनिया गर्ग, अध्यक्ष व्यापार मण्डल अनिल गोयल, नथुवावाला वार्ड मेम्बर सुस्वाति डोभाल, प्रधान संघ ऊधम सिंह नगर के अध्यक्ष भास्कर, आंचल समिति के अध्यक्ष दुष्यंत सिंह रावत, एपल फेडरेशन उत्तराखण्ड के अध्यक्ष विपिन पैन्यूली, चम्पावत के वागवान हरीश चन्द्र जोशी, मौन उत्पादक संघ की अध्यक्ष श्रीमती निर्मला नेगी, अध्यक्ष स्वर्णा जैविक बासमती उत्पादक संघ यशपाल सिंह राणा आदि शामिल थे।

इस अवसर पर सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, दिलीप जावलकर, डॉ पंकज कुमार पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में विषय विशेषज्ञ एवं अधिकारी गण उपस्थित थे।

सभी मेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेजों में स्थापित होगा ई-ग्रंथालय : डॉ. धन सिंह रावत

0
E-library will be established in all medical and nursing colleges

देहरादून : सूबे के समस्त मेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज ई-ग्रन्थालय से जुड़ेंगे, इसके लिये विभगीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। मेडिकल शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत शतप्रतिशत छात्र-छात्राओं का ई-ग्रन्थालय में पंजीकरण किया जाएगा ताकि मेडिकल छात्र देशभर के मेडिकल शिक्षण संस्थानों में उपलब्ध पुस्तकों, शोध पत्रों एवं पत्रिकाओं का अध्ययन कर सकेंगे। एनईपी-2020 के प्रावधानों के तहत उत्तराखंड के सभी शिक्षण संस्थानों में ई-ग्रन्थालय को अनिवार्य कर दिया गया है।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यमुना कालोनी स्थित शासकीय आवास में चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। डॉ. रावत ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग की तर्ज पर शीघ्र ही प्रदेशभर के निजी एवं राजकीय मेडिकल कालेजों तथा नर्सिंग कॉलेजों को भी ई-ग्रन्थालय से जोड़ा जाएगा, जिसके निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गए हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल शिक्षण संस्थानों के ई-ग्रन्थालय से जुड़ने से मेडिकल एवं नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को इसके माध्यम से कैटलागिंग की आधुनिक डिजिटल सुविधा के साथ-साथ विभिन्न मेडिकल कालेजों, नर्सिंग कालेजों में उपलब्ध बेहतर पुस्तकें, शोध पत्रों एवं पत्रिकाओं सहित पठान-पाठन के अन्य संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे।

विभागीय मंत्री ने कहा कि ई-ग्रन्थालय से सभी मेडिकल एवं नर्सिंग छात्र-छात्राओं को जोड़ने के लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिए गये हैं। उन्होंने कहा कि एनईपी-2020 के अंतर्गत प्रत्येक शिक्षण संस्थानों में डिजिटल लाइब्रेरी  अनिवार्य कर दी गई है, इसलिए उत्तराखंड के तमाम शिक्षण संस्थानों में एनआईसी के सहयोग से ई-ग्रन्थालय स्थापित किये जा रहे हैं। डॉ रावत ने बताया कि  ई-ग्रन्थालय के माध्यम से सभी मेडिकल एवं नर्सिंग कालेज नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी से भी जुड़ सकेंगे।

इसके लिये शीघ्र ही एनआईसी अलग से एक पोर्टल तैयार करेगी जिसमें मेडिकल एवं नर्सिंग कालेजों को अपना पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद इसमें मेडिकल छात्र-छात्राओं का पंजीकरण किया जायेगा। डॉ. रावत ने बताया कि इससे पहले उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में ई-ग्रंथालय की स्थापना कर दी गई है, जिसमें 21 लाख से अधिक पुस्तकें उपलब्ध है। बैठक में निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना, कुलसचिव मेडिकल यूनिवर्सिटी प्रो. एम.के. पंत सहित एनआईसी के अधिकारी उपस्थित रहे।

उत्तराखंड की निकिता और कविता को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित, जानिए क्यूँ?

0
President honored Nikita and Kavita

women champions : जल शक्ति मंत्रालय द्वारा 4 मार्च 2023 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 समारोह में ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली “विमेन चैंपियन” को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें उत्तराखंड राज्य की 2 ग्राम प्रधानों निकिता चौहान ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत जोशी गोठान देहरादून एवं कविता गोस्वामी ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत बागेश्वर को स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में देश की अट्ठारह चयनित विमेन चैंपियंस को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया।

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों हेतु विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए। जिसमें ओडीएफ प्लस गांव, गोवर्धन बायोडिग्रेडेबल अपशिष्ट और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन तथा ग्रे-वाटर या मल कीचड़ प्रबंधन के अंतर्गत पुरस्कार प्रदान किए गए। जिसमें नीता चौहान को प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन एवं कविता गोस्वामी को ओडीएफ मॉडल विलेज की श्रेणि में  पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस कार्यक्रम में गजेंद्र सिंह शेखावत जल शक्ति मंत्री भारत सरकार, विश्वेश्वर टूडू राज्यमंत्री जल शक्ति मंत्रालय, प्रहलाद सिंह पटेल राज्य मंत्री जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार, देवु सिंह चौहान राज्यमंत्री संचार मंत्रालय भारत सरकार, विनी महाजन सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, पंकज कुमार सचिव जल संसाधन नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के साथ पुरस्कार वितरण किया गया।

कार्यक्रम में राज्य की ओर से अनुराधा पाल जिलाधिकारी बागेश्वर, हिमाली जोशी पेटवाल इकाई समन्वयक स्वजल, सुशील मोहन डोभाल जिला विकास अधिकारी देहरादून, नमित रमोला अधीक्षण अभियंता जल जीवन मिशन, संजय पांडे, सुरेश पांडे, मंजू जोशी, गिरजा शंकर भट्ट, सुलक्ष्मी कुमारी स्वजल एवं विभिन्न ग्राम पंचायतों की महिला प्रधानों, महिला समूह की प्रतिनिधियों आदि के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

नितेश कुमार झा सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग उत्तराखंड शासन एवं उदय राज सिंह निदेशक द्वारा सभी सम्मानित विमेन चैंपियनों को बधाई व शुभकामनाएं दी गई है।

बिजनेस उत्तरायणी की पहली महिला प्रोफेशनल मीट में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली इन महिलाओं को किया गया सम्मानित

0
Business Uttarayani

Business Uttarayani: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के संदर्भ में शनिवार को नई दिल्ली में ‘महिला सशक्तिकरण’ विषय पर उत्तराखंड की महिला उद्यमियों और समाजसेवियों की पहली नेशनल मीट आयोजित की गई। नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में बिजनेस उत्तरायणी द्वारा आयोजित 1st Women’s Professional Meet में विभिन्न कार्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उनके कृतित्व से सभी को परस्पर अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव दीप्ति रावत भारद्वाज रही। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई।  गुंजन पंत और शक्ति पंत द्वारा शंखनाद और तालबद्ध योगा के प्रदर्शन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम पत्रिका का विमोचन भी किया गया।

ONGC में GM HR दुर्गा सिंह भंडारी ने बिजनेस उत्तरायणी के संरक्षक के रूप में सभी का स्वागत किया और बिजनेस उतरायणी के लक्षण और अब तक के क्रियाकलापों से सभी को अवगत कराया। दिल्ली में पूर्व महापौर और दिल्ली भाजपा में प्रदेश मंत्री नीमा भगत जी ने दिल्ली एनसीआर में उत्तराखंडी महिलाओं द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों पर प्रकाश डाला।

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के दिल्ली मीडिया कोऑर्डिनेटर मदन मोहन सती ने उत्तराखंड में महिलाओं द्वारा किए जा रहे प्रयासों और सरकार द्वारा लागू की गई विभिन्न योजनाओं से सभी को अवगत कराया। युवा लेखिका मनीषा शाह ने अपनी पुस्तक Blessed And Unstoppable  को गणमान्य व्यक्तित्व को भेंट कर उसकी रचना के भाव को सभी को बताया तथा लेकिन क्षेत्र की अनंत संभावनाओं पर चर्चा की।

वरिष्ठ व्यवसाई और बिजनेस मोटीवेटर देवेंद्र सिंह मेहता ने महिलाओं की शक्ति को स्वरोजगार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने हेतु आमंत्रित किया और उन्हें सफल उद्यमी बनने हेतु बिजनेस नेटवर्किंग और इफेक्टिव बिजनेस कम्युनिकेशन के गुर सिखाए। प्रसिद्ध अभिनेता देवा धामी ने अपनी आगामी फिल्म केदार और पहाड़ी महिलाओं के पहाड़ जैसे जीवन पर अपने विचार रखे साथ ही अपनी फिल्म के मुख्य डायलॉग भी सुनाए।

देहरादून जिला खादी ग्राम उद्योग के अधिकारी डॉ अलका पांडे ने अपने साथ काम कर रही कई महिला उद्यमियों की सफल कहानियां सुनाई और सभी महिलाओं का आवाहन किया कि वे स्वरोजगार से जुड़ समाज में और भी सशक्त भूमिका निभाएं।

देहरादून की उद्यमी डॉक्टर बीनू भदोरिया, युवा प्रतिभा नूपुर नवानी, भवाली नैनीताल की उद्यमी गंगा अकोलिया और एसीपी दिल्ली पुलिस शांति गोस्वामी ने भी अपने अनुभव साझा किए।

विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्यों हेतु सम्मान भी प्रदान किए गए जिनमें गाजियाबाद से पौड़ी गढ़वाल ज़िले की सामाजिक कार्यकर्ता रजनी जोशी, भारती पांडे देहरादून को साहित्य, एसीपी शांति गोस्वामी दिल्ली/अल्मोड़ा व एसीपी आशा बडोला दिल्ली/पौड़ी को प्रशासनिक सेवाओं, डॉ बीनू भदौरिया को उद्यमिता, रोशनी चमोली को समाज सेवा और गंगा अकोलिया को स्वरोजगार के क्षेत्र में Professional Excellence Award 2023 प्रदान किया गया।

पूर्व महापौर दिल्ली नगर निगम नीमा भगत, उद्यमी मधु भंडारी, निगम पार्षद गाजियाबाद मीना भंडारी, पूर्व निगम पार्षद संगम विहार माया सिंह बिष्ट, साहित्यकार डा हेमा उनियाल व डा पुष्पा जोशी, रंगकर्मी लक्ष्मी रावत, फिल्म प्रोड्यूसर नीलिमा मिश्रा, प्रथम गढ़वाली नायिका कुसुम बिष्ट, गायिका मधु बेरिया शाह, शिक्षिका विजय लक्ष्मी शर्मा, शिक्षिका राखी बिष्ट, वरिष्ठ अधिकारी मीना कंडवाल व डा राजेश्वरी कापड़ी, DVIO डा अल्का पांडेय, प्रिंसिपल भारती डंगवाल भाकुनी, रंगकर्मी और अभिनेत्री संयोगिता ध्यानी, शिक्षिका सीमा भंडारी, लोकगायिका सुनीता बेलवाल, अल्का जोशी, Asst Professor डा केतकी तारा कुमाइयां, ITI Instructor गीता बालोदी, सरोज पंत, शालिनी बिष्ट व उद्यमि अंजना बेंजवाल तिवारी, इत्यादि को Award of Honour से सम्मानित किया गया ।

साथ ही  निर्मला मठपाल, फ़िरदौस ख़ान, संगीता नेगी, दीपा फर्त्याल, शीतल बैंस, बबली मंमगाई, परिषा सिंह कुंवर, कोमल राणा नेगी, मीना पांडेय, अंजली सक्सेना CA, नुपुर नवानी, मनीषा शाह, हिमानी मठपाल, नेहा सेमवाल, बीना सती, गीता रौतेला, किरन तिवारी, सीमा दत्त बवाड़ी, प्रीति रावत, राधिका गोएंका, पूजा मैठानी, सपना चौधरी, प्रेमा धोनी, इत्यादि को महत्वपूर्ण कार्यों के लिए Award of Appreciation दिया गया।

कार्यक्रम का आयोजन समृद्धि कोऑपरेटिव T&C सोसाइटी, KAY3ESS सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड,  बी एस फाइनेंसियल सर्विसेज, मौल्यार रिसोर्स फाउंडेशन, मानव सेवा समाज, अभ्युदय देहरादून और पहाड़ी ज्वैलरी के सहयोग से किया गया।

आयोजन में तारा बवाड़ी, भुवन हराड़ी, दीपिका हराड़ी, रोहित महेंद्रु, गोविंद सिंह रावत और DU girls volnteers ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया । कार्यक्रम का संयोजन और संचालन बिजनेस उत्तरायणी के संस्थापक नीरज बवाड़ी ने किया।

बीआरसी पौड़ी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय सपनों की उड़ान प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

0

पौड़ी: समग्र शिक्षा के तहत सामुदायिक सहभागिता के अन्तर्गत ब्लॉक स्तरीय सपनों की उड़ान प्रतियोगिता बीआरसी पौड़ी में आयोजित की गई. प्रतियोगिता में स्टाल संयोजन, सपनों के चित्र, सपनों की दौड़, सपनों की फैंसी ड्रेस, क्विज, नुक्कड़ नाटक, निबन्ध, स्वरचित कविता पाठ आदि कार्यक्रम प्राथमिक व उच्च प्राथमिक वर्ग में आयोजित की गई.

जिसमें पौड़ी विकास खंड पौड़ी के सात संकुल बाडा, चरधार, ढाण्डरी, कण्डारा, घोडीखाल, ल्वाली, नगर क्षेत्र के प्रथम स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया. प्रतियोगिता का परिणाम निम्नवत रहा.

प्राथमिक स्तर

  1. स्टाल संयोजन
  • प्रथम कुमारी प्रतिज्ञा कुमारी पीयूष, राजकीय प्राथमिक विद्यालय तमलाग संकुल ल्वाली
  • द्वितीय कुमारी तानिया व हिमांशु, राजकीय प्राथमिक विद्यालय श्रीकोट संकुल ढाण्डरी
  • तृतीय कुमारी नैन्सी व अंशुल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय के सुन्दर संकुल चरधार
  1. सपनों के चित्र
  • प्रथम कुमारी प्राची, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोल्ठी संकुल कण्डारा
  • द्धितीय कुमारी सुरूति, राजकीय प्राथमिक विद्यालय पणिंया संकुल बाडा
  • तृतीय प्रियाशुं, प्राथमिक विद्यालय ल्वाली संकुल ल्वाली
  1. सपनों की दौड़
  • प्रथम अशुमन, प्राथमिक विद्यालय ल्वाली संकुल ल्वाली
  • द्वितीय कुमारी प्राची, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोल्ठी संकुल कण्डारा
  • तृतीय कुमारी सुहानी, प्राथमिक विद्यालय सुन्दर संकुल चरधार
  1. सपनों की फैंसी ड्रेस
  • प्रथम मंयक प्राथमिक विद्यालय ल्वाली संकुल ल्वाली
  • द्वितीय कुमारी अनुष्का प्राथमिक विद्यालय अमकोटी संकुल ढाण्डरी
  • तृतीय कुमारी प्राची प्राथमिक विद्यालय मोल्ठी संकुल कण्डारा
  1. निबंध
  • प्रथम कुमारी लक्ष्मी रावत प्रा. विद्यालय ल्वाली संकुल ल्वाली
  • द्धितीय दिव्याशु रावत प्राथमिक विद्यालय नगर क्षेत्र
  • तृतीय वंश प्राथमिक विद्यालय गाड़ का महरगांव संकुल कण्डारा
  1. स्व रचित कविता पाठ
  • प्रथम अंशुल बडथ्वाल, प्राथमिक विद्यालय नगर क्षेत्र 13
  • द्वितीय कुमारी आरूषि राजकीय प्राथमिक विद्यालय ल्वाली
  • तृतीय कुमारी शिवानी नेगी प्राथमिक विद्यालय गाड का महरगांव

  उच्च प्राथमिक प्रतियोगिता

  1. स्टाल संयोजन
  • प्रथम कुमारी दीपिका व आदित्य नगर पालिका 11
  • द्वितीय कुमारी अंजलि बिष्ट व तन्मय बलूनी जूनियर हाईस्कूल घुडदौडी संकुल बाड़ा
  • तृतीय नैतिक व विशाल जूनियर हाईस्कूल मरगदना संकुल ढाण्डरी
  1. सपनों के चित्र
  • प्रथम कुमारी श्रुति जूनियर हाईस्कूल चन्दोलाराई संकुल ढाण्डरी
  • द्धितीय कुमारी तानिया जूनियर हाईस्कूल ननकोट संकुल ल्वाली
  • तृतीय कृष जूनियर हाईस्कूल पैडुल संकुल कण्डारा
  1. सपनों की दौड़
  • प्रथम अंकित कण्डारी जूनियर हाईस्कूल बलोडी संकुल ल्वाली
  • द्वितीय तनमय बलूनी जूनियर हाईस्कूल घुडदौडी संकुल बाड़ा
  • तृतीय अंकित कुमार जूनियर हाईस्कूल घोडीखाल संकुल घोडीखाल
  1. सपनों की फैंसी ड्रेस
  • प्रथम हर्षित जूनियर हाईस्कूल बलोडी संकुल ल्वाली
  • द्वितीय कुमारी आयुषी जूनियर हाईस्कूल ढाण्डरी संकुल ढाण्डरी
  • तृतीय कुमारी खुशी तोमर राजकीय इंटर कॉलेज क्यार्क संकुल चरधार
  1. निबंध
  • प्रथम दिव्याशी जूनियर हाईस्कूल नगर पालिका 11
  • द्धितीय कुमारी अंजलि बिष्ट राजकीय जूनियर हाईस्कूल घुडदौडी संकुल बाड़ा
  • तृतीय अदिति नौटियाल जूनियर हाईस्कूल घोडीखाल संकुल घोडीखाल
  1. स्व रचित कविता
  • प्रथम कुमारी मानसी राजकीय जूनियर हाईस्कूल घोडीखाल
  • द्वितीय शुभम राजकीय जूनियर हाईस्कूल पैडुल संकुल कण्डारा
  • तृतीय कुमारी अंजलि बिष्ट राजकीय जूनियर हाईस्कूल घूडदौडी
  1. रा क्वीज
  • प्रथम तनमय, अंजलि, मानसी जूनियर हाईस्कूल घुडदौडी संकुल बाड़ा
  • द्वितीय ध्रुव नेगी, अंकित कण्डारी, पारूल जूनियर हाईस्कूल गुमाई/ बलोडी संकुल ल्वाली
  • तृतीय भुवनेश रावत, पारूल, हिमानी, राजकीय इंटर कॉलेज क्यार्क संकुल चरधार
  1. नुक्कड़ नाटक
  • प्रथम संकुल बाड़ा
  • द्वितीय नगर क्षेत्र पौड़ी

आयोजन में विजेता छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया. साथ ही इस अवसर पर भोलेजी महाराज व माता मंगला जी के आशीर्वाद स्वरूप हंस फाउंडेशन के माध्यम से सभी प्रतिभागी छात्र छात्राओं को कापियाँ वितरित की गई.

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी पौड़ी सावेद आलम व बीआरसी समन्वयक नवीन डोभाल ने सभी विजेता छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए हंस फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया.

कार्यक्रम का संचालन सम्पूर्णानन्द जुयाल व महेश गिरि द्वारा सयुंक्त रूप से किया गया. आयोजन में निर्णायक मंडल में महानन्द कोहली, कमल उप्रेती, जयदीप रावत, महेंद्र रौथाण, गणेश बलुनी, कृपाल सिंह रावत, प्रताप राणा, बिजेन्द्र भट्ट, जितेंद्र राय, लक्ष्मण रावत, पूजा, चंद्रकांता खत्री, मनोज घिल्डियाल, लक्ष्मीकांत बडथ्वाल, बालमती तडियाल, अनीता शाह, रीना, पूजा आदि रहे.

सहयोग श्रीचंद्र, करन, सरला उनियाल प्राथमिक विद्यालय कलडूग, शकुन्तला भण्डारी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय श्रीकोट, नीलम मैठाणी राजकीय प्राथमिक विद्यालय चांदखेत, उर्मिला सचदेवा प्राथमिक विद्यालय बौसरी इस आयोजन में अतिथि के रूप उपस्थित रही. उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को याद करते हुए उन्हें बीआरसी परिवार द्वारा सम्मानित किया गया.  प्रथम स्थान प्राप्त छात्र 13 मार्च 2023 को प्रस्तावित जिला स्तरीय सपनों की उड़ान प्रतियोगिता में कोटद्वार में प्रतिभाग करेंगे.

 

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की रिमांड कोर्ट ने 2 दिन और बढ़ाई, शराब नीति मामले में सीबीआई ने किया था गिरफ्तार

0

दिल्ली शराब नीति केस में गिरफ्तार मनीष सिसोदिया की रिमांड दो दिन के लिए बढ़ा दी गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार को दिल्ली के पूर्व डिप्टी को 6 मार्च तक सीबीआई कस्टडी पर भेज दिया। रिमांड की अवधि आज यानी 4 मार्च को पूरी हो गई है। सीबीआई कोर्ट अब इस मामले में 10 मार्च को दोपहर 2 बजे फिर सुनवाई करेगी।

सिसोदिया को आज विशेष जज एमके नागपाल की कोर्ट में पेश किया गया। जहां सीबीआई की तरफ से दलील दी गई कि मनीष सिसोदिया पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं, इसलिए उनकी कस्टडी बढ़ाने की मांग की। कोर्ट ने सिसोदिया की सीबीआई रिमांड दो दिन और बढ़ा दी।

बता दें कि सीबीआई ने सिसोदिया की पांच दिन की हिरासत अवधि समाप्त होने पर उन्हें विशेष न्यायाधीश एम. के. नागपाल के समक्ष पेश किया। सीबीआई ने 2021-22 की आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में मनीष सिसोदिया को बीते रविवार को गिरफ्तार किया था।

ग्रेटर नोएडा : होली मिलन समारोह में जमकर झूमे उद्यमी, जैपनीज प्रतिनिधि भी भारतीय संस्कृति में डूबे दिखे

0

Greater Noida news : इंडस्ट्रियल एंट्रेपरेनुर्स एसोसिएशन ग्रेटर नोएडा द्वारा शुक्रवार को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्रज के कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। होली के गीतों पर शहर के उद्यमी जमकर झूमे। इस रंगारंग कार्यक्रम में एच- वन इंडिया के जैपनीज प्रतिनिधियों ने भी भारतीय संस्कृति का लुत्फ उठाया। होली के गीतों पर झूमते दिखे।

इस कार्यक्रम में एमएसएमई मंत्रालय के अधिकारी सुनील कुमार, बीपी सिंह, एस जीएसटी के सहायक कमिश्नर श्यामसुंदर पाठक, जीएनआईओटी के चेयरमैन राजेश गुप्ता, शारदा यूनिवर्सिटी से डॉ. भीम सिंह, अमित सहगल, शारदा अस्पताल से डॉ. रमाकांत द्विवेदी, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के  वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम, यूपीसीडा से  पीएन वर्मा, आरके पांडे, फायर ऑफिसर इंदरपाल सिंह आदि ने शिरकत की।

संस्था के अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने बताया यह कार्यक्रम सभी सदस्यों ने परिवार सहित मनाया, जिसमें फूलों के द्वारा होली खेली गई। ब्रज के कलाकारों द्वारा कृष्ण की रासलीला प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में संस्था के महासचिव संजीव शर्मा , कोषाध्यक्ष विशाल गोयल, पीके तिवारी, एडी पांडे, महेंद्र शुक्ला, मनोज सिंघल, पीएस मुखर्जी , अंकित गोयल, कमल सिंह , पवन गर्ग, विवेक अरोड़ा, राजीव जैन, दिनेश चौहान,अभिषेक जैन, अनूप,  प्रमोद झा,  दर्शन शर्मा , नीरज गुप्ता,  लक्ष्मण सिंह , वीरेंद्र सिंह,  राजीव वर्मा , मधुकर सहाय, इच्छिता जैनवी,  एचएन शुक्ला , अनिल शुक्ला , विनीत त्यागी, हीरा सिंह, सुशील शर्मा, नंदलाल स्वामी, जितेंद्र, हरवीर,सीताराम, अनुज नागर, संजय त्यागी, राहुल जदोन्न, अमित तंवर, नरवीर सिरोही, राजवीर सिंह, एनके चौहान सहित सैंकड़ों उद्यमी शामिल हुए।

ग्रेटर नोएडा की आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों की सीईओ के साथ हुई बैठक, आवंटियों की सुविधा के लिए गेट पर बनेगी हेल्प डेस्क

0

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेरी ने शनिवार को फेडरेशन ऑफ ग्रेटर नोएडा आरडब्ल्यूएज और ग्रेटर नोएडा व ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। फेडरेशन की मांग पर सीईओ ने प्राधिकरण में प्रवेश के लिए पास बनाने के काऊंटर बढ़ाने के निर्देश दिये। गेट पर बहुत जल्द हेल्प डेस्क भी बनायी जाएगी। जिससे दो बजे के बाद भी आने वाले लोग डेस्क पर अपना आवेदन दे सकेंगे।

बैठक में फेडरेशन के अध्यक्ष देवेंद्र टाइगर व महासचिन दीपक भाटी समेत सभी सेक्टर के प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रतिनिधियों ने सेक्टर की समस्याएं बतायीं। जिसमें सड़कें खराब होना, सफाई न होना, सामुदायिक केंद्र व लाइब्रेरी खोली जाए, पानी प्रेशर कम आना, खाली प्लाटों की गंदगी, ओपन जिम आदि मांगें रखीं।

शिकायतों को सुनने के बाद सीईओ ने संबंधित अधिकारियों हल करने के निर्देश दिये। ऊन्होनें कहा कि जिन कायरे के टेंडर हो चुके हैं, ऊनको अप्रैल तक पूरा करें। साथ ही कामों की टेंडर प्रक्रिया भी शुरू की जाए। ऊन्होंने कहा कि नोएडा एयरपोर्ट में हिस्सेदारी के अनुरूप ही प्राधिकरण को राजस्व मिलेगा। ऊस धनराशि का प्रयोग विकास कायरे में किया जाएगा। ऊन्होंने बताया कि बोडाकी तक मेट्रो अप्रूव्ड हो चुकी है।

सीईओ ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट की मेट्रो पर भारत सरकार से अप्रूवल हो रहा है। इसके बाद टेंडर जारी कर कार्य शुरू कराया जाएगा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्टेडियम व कम्युनिटी सेंटर की जगह चिंहित करने के लिए वर्क सर्किल को निर्देश दिए। इस बैठक में प्राधिकरण की एसीईओ मेधा रूपम और आनंद वर्धन, ओएसडी हिमांशु वर्मा, जीएम आरके देव समेत सभी वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।