Home उत्तराखण्ड स्पिक मैके संस्था की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल श्रीनगर गढ़वाल के रंगकर्मी...

स्पिक मैके संस्था की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल श्रीनगर गढ़वाल के रंगकर्मी परवेज अहमद का हुआ सम्मान

444
srinagar-garhwal

श्रीनगर गढ़वाल: श्रीनगर गढ़वाल के ख्यातिप्राप्त रंगकर्मी एवं राष्ट्रीय नाट्य समारोह जश्न ए विरासत के संयोजक परवेज अहमद जिन्होंने श्रीनगर गढ़वाल में रंगमंच को स्थापित करने के साथ ही उसे नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, उन्हें भारत की प्रतिष्ठित संस्था स्पिक मैके (SPIC MACAY) द्वारा संस्था की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नामित किया गया है। ज्ञात हो कि उत्तराखंड से इस नामचीन संस्था में शामिल होने वाले परवेज अहमद पहले व्यक्ति हैं। उनकी इस सफलता पर श्रीनगर गढ़वाल के साहित्य, सामाजिक रंगकर्मियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी और उनका सम्मान किया।

इसमे मुख्यरूप से विमल बहुगुणा, जय कृष्ण पैन्यूली, महेश गिरि, मनोज कण्डियाल, सत्यजीत खण्डूरी, पंकज मैन्दोली, जगमोहन कठैत, गणेश बलुनी, देवेन्द्र उनियाल, हेमचन्द्र मंमगाई,  संदीप थपलियाल, राहुल नवल खाली, अरविन्द टम्टा, कमलेश जोशी, गंगा असनोड़ा थपलियाल, श्रीकृष्ण उनियाल, मनमोहन सिधवाल, राजीव खत्री, आशुतोष बहुगुणा, प्रदीप अडथ्वाल, संजय कुमार आदि शामिल थे।

स्पिक मैके (SPIC MACAY) शास्त्रीय संगीत के अलावा लोक संस्कृति के संरक्षण सम्वद्धर्न हेतु कार्य करती है। स्पिक मैके की स्थापना 1977 में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पद्मश्री किरन सेठ ने की थी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में देशभर के 25 लोग शामिल है। परवेज अहमद उत्तराखंड से इस नामचीन संस्था की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने वाले पहले व्यक्ति है।

यह भी पढ़ें:

बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन में उत्तराखंड की शिक्षिका आरती पुण्डीर सहित देशभर की विदुषियां सम्मानित