पत्नी के ऊपर केरोसिन डालकर आग लगाई, पत्नी की हालत गम्भीर

0
289
rape victim burnt alive

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-टू में रहने वाले एक दम्पति के बीच शनिवार रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि पति ने पत्नी के ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा दी, जिससे महिला बुरी तरफ से झुलस गई। महिला के चीखने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गम्भीर देख डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में अभी तक किसी ने पुलिस में तहरीर नहीं दी है। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है।

जानकारी के मुताबिक मूलरूप से महोबा निवासी बिंदा पत्नी तीजा और तीन बच्चों के साथ सेक्टर डेल्टा-टू में रहते हैं। शनिवार रात दम्पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्साएं पति ने पत्नी के ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा दी। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घर से बाहर निकले और बुरी तरह से झुलसी महिला को शारदा अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गम्भीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान ने बताया कि अभी इस मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है। दम्पति के बीच झगड़े का कारण भी पता नहीं चल सका है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखें:

CAT 2018 के नतीजे जारी, उत्तराखंड के 18 स्टूडेंट्स ने हासिल किए 99 से ऊपर परसेंटाइल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here