Home उत्तराखण्ड पौड़ी जनपद पुलिस ने मात्र दो घण्टे में मोटर साईकिल चोरी करने...

पौड़ी जनपद पुलिस ने मात्र दो घण्टे में मोटर साईकिल चोरी करने वाले अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

accused of motor cycle theft

पौड़ी : पौड़ी जनपद पुलिस ने लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोटर साईकिल चोरी करने वाले अभियुक्तों को मात्र दो घण्टे में ढूंड कर गिरफ्तार कर लिया. बुधवार को वादी पुन्नुराम सैनी पुत्र काशीराम निवासी ग्राम-मौन, पोस्ट-नीलकंठ, लक्ष्मणझूला द्वारा थाना लक्ष्मणझूला पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी. जिसमे उनकी मोटरसाईकिल संख्या HR 83-8657 बजाज पल्सर, किसी अज्ञात व्यक्तित द्वारा चोरी कर ली है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर थाना लक्ष्मणझूला में अज्ञात के खिलाफ केस पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी0 रेणुका देवी द्वारा अभियोग उपरोक्त के सफल निस्तारण करने हेतु थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला को निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक सर्किल श्रीनगर श्याम दत्त नौटियाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल के नेतृत्व में उ0नि0 मनोज गैरोला मय पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा प्रभावी सुरागरसी पतारसी करते हुये मोटरसाईकिल को गरुड़चट्टी से बरामद कर चोरी में संलिप्त अभियुक्त सागर को गिरफ्तार कर लिया गया. जिसके बाद अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर तथा विधि विवादित किशोर को किशोर न्यायबोर्ड पौड़ी के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है।

गिरप्तार अभियुक्तों का नाम पता :

  1. सागर पुत्र सतीश कुमार नि0 सुन्दर सावरी कॉलोनी थाना-कोट, जनपद सोनीपत, हरियाणा। उम्र- 18 वर्ष।
  2. विधि विवादित किशोर, उम्र-16 वर्ष।

बरामदगी : मोटरसाईकिल संख्या HR83-8657

पुलिस टीम

  1. उ0नि0 दर्शन सिंह बिष्ट
  2. उ0नि0 मनोज गैरोला
  3. कान्स.439 ना0पु0 देवेन्द्र कुमार
  4. कान्स. 401 ना0पु0 रमेश मैठाणी

जगमोहन डांगी

यह भी पढ़ें:

SSP पौड़ी गढ़वाल ने होमगार्ड को ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट टर्नआउट के लिए किया पुरुष्कृत