Home उत्तराखण्ड उत्तराखंड में 24 नवंबर के सार्वजनिक अवकाश में बदलाव, अब इस दिन...

उत्तराखंड में 24 नवंबर के सार्वजनिक अवकाश में बदलाव, अब इस दिन होगी छुट्टी, शासनादेश जारी

guru tegh bahadur birth anniversary 2022

देहरादून : उत्तराखंड में 24 नवंबर के सार्वजनिक अवकाश में शासन ने बदलाव कर दिया है। अब 24 नंवबर की जगह 28 नवंबर को गुरु तेगबहादुर शहीद दिवस पर छुट्टी होगी। अपर सचिव सुरेश चंद्र जोशी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

बुधवार को उत्तराखंड शासन की ओर से अवकाश में बदलाव की तिथि का शासनादेश जारी किया गया। 24 नवंबर के सार्वजनिक अवकाश के बदले अब 28 नवंबर अवकाश घोषित करने का फैसला लिया गया। वहीं उत्तराखंड सचिवालय / विधानसभा और जिन कार्यालयों में पांच दिवसीय सप्ताह लागू है वहां पर अवकाश लागू नही होगा।