Home उत्तराखण्ड ऋषिकेश: कार को बचाने के चक्कर में पलटी यात्रियों से भरी बस,...

ऋषिकेश: कार को बचाने के चक्कर में पलटी यात्रियों से भरी बस, 24 लोग घायल

Bus Accident In Rishikesh:

Bus Accident In Rishikesh: ऋषिकेश चीला बैराज के पास आज सुबह यात्रियों से भरी उत्तराखंड परिवहन की एक बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे के वक्त बस में 35 यात्री सवार थे। जिनमें से 24 यात्री जख्मी हो गए। पुलिस ने गाड़ी का शीशा तोड़कर 24 यात्रियों को बाहर निकाला।

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड परिवहन निगम की बस टनकपुर से ऋषिकेश आ रही थी। इसी दौरान चीला बैराज मार्ग पर भीमगोड़ा तिराहा के समीप एक कार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गाड़ी का शीशा तोड़कर 24 यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को हरिद्वार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत यह रही कि बस गहरी खाई में नहीं गिरी. अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।