शैमफ़ोर्ड स्कूल में “सर्च माय चाइल्ड” अभियान कार्यक्रम का आयोजन

0
602

श्रीनगर गढ़वाल : सर्च माय चाइल्ड एनजीओ की संस्थापक तथा अध्यक्ष कुसुम कंडवाल भट्ट द्वारा आज शैमफ़ोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में एक जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत बच्चों को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। तथा उन्हें बताया गया कि अपरिचित व्यक्ति से बात न करना या दूरी बनाकर बात करना और उनसे किसी भी प्रकार की वस्तु का न लेना। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि प्रत्येक बच्चे को अपने माता पिता का फोन नंबर तथा हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में पता होना चाहिए। ताकि किसी भी घटना के होने पर इनका आसानी से उपयोग कर सकें।

"Search My Child" campaign program organized at Shamford School

इसके अतिरिक्त बच्चों को बाल मजदूरी, यौन शोषण, देह व्यापार, भीख मंगवाना आदि जैसे दुष्कर्म के प्रति सचेत किया गया। उनके द्वारा सरकार से एक विशेष सेल (फास्ट्रेक चाइल्ड रेस्क्यू सेल) की मांग की गई है। जिसके अंतर्गत महत्वपूर्ण बिंदुओं जैसे जीरो एफआईआर, केवल बच्चों की सुरक्षा हेतु शिक्षित पुलिस की नियुक्ति, बायोमैट्रिक्स टेक्नोलॉजी, केंद्रीय डाटा, तुरंत एफआईआर और तुरंत कार्रवाई न करने पर कार्य न करने वाले अधिकारियों को दंड का प्रावधान, पुलिस को आधार कार्ड के इस्तेमाल की आजादी आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं को सरकार के सम्मुख रखने का प्रस्ताव किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के कक्षा 1 से लेकर 10वीं तक के 330 बच्चों तथा 22 अध्यापक अध्यापिकाओं ने प्रतिभाग किया। स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती शशि कला नेगी ने सर्च माय चाइल्ड फाउंडेशन के कार्यो की सराहना करते हुए इस अभियान को अपना पूरा सहयोग देने की बात कही। इसी के साथ विद्यालय में राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष में वाद विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here