नोएडा 12 मई, मदर्स डे के अवसर पर उत्तराखंड परिवार नोएडा द्वारा सेक्टर 34 स्थित बी 5 के धवलगिरी अपार्टमेंट में मातृशक्ति को नमन करते हुए अनेकता में एकता भारत की विशेषता के अनुरूप देवभूमि उत्तराखंड के प्रवासी लोगों ने अपनी जन्मभूमि की याद में संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी के संयोजक साहित्यकार एवं शिक्षाविद प्रोफेसर प्रदीप कुमार वेदवाल ने बताया कि देवभूमि उत्तराखंड के लोग गाय, गंगा और गांव की धरती को भी अपनी मां के समान ही आदर और सम्मान देते हैं। वेदवाल ने कहा कि संगोष्ठी में वक्ताओं ने अपनी ब्वै, इजा (मां) के वात्सल्य, करुणा और संघर्ष के साथ-साथ पहाड़ में गाय, गंगा और गांव की मिट्टी को लेकर भी अपने संस्मरण साझा किए।

संगोष्ठी में अमरदेव लेखवार, रमेश सिंह बिष्ट, आनंद पंत, पदम सिंह बिष्ट, राजे सिंह नेगी, बुद्धिमान सेमवाल, पातीराम पोखरियाल, प्रवीण चौहान, पान सिंह बोहरा, मुकेश भट्ट, शैलेंद्र थपलियाल, दीपक लेखवार ने अपने विचार व्यक्त किए।

संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए ज्योतिषाचार्य मुकेश शास्त्री बिंजोला ने जेष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगलवार के दिन सिद्धबली महाराज के आशीर्वाद से गाय और गांव के लिए समर्पित भाव से काम करने की कामना की।