महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाएंगे सामाजिक संगठन

0
205
mahila-unnati-santha-greno

ग्रेटर नोएडा: महिलाओं एवं बच्चियों के साथ आये दिन हो रही हिंसक व आपराधिक घटनाओं को देखते हुए गुरूवार को सामाजिक संघठन “महिला उन्नति संस्था” के सदस्यों ने “महिला उत्थान मंडल” की अध्यक्षा श्रीमती रुपा गुप्ता से मुलाकात की। इस अवसर पर महिला उन्नति संस्था के संस्थापक डॉ. राहुल वर्मा ने बताया की गत दिनो क्षेत्र में हुई छेड़छाड़ और बलात्कार की घटनाओं को लेकर महिलाओं में असुरक्षा का माहौल है। जिसको देखते हुए संस्था, क्षेत्र के अन्य सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर ग्रेटर नोएडा एवं आस-पास के क्षेत्रों में महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलायेगी।

इसी सम्बन्ध में आज संस्था के सदस्यओ ने महिला उत्थान मंडल की अध्यक्षा रुपा गुप्ता से मिलकर आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया। श्रीमती रूपा गुप्ता ने कहा कि उनकी संस्था “महिला उत्थान मंडल” महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गम्भीर है। उन्होंने कहा कि इस तरह के महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में शहर के अन्य सामाजिक संस्थाओं को भी साथ आना चाहिए। इस अवसर पर अनिल भाटी, गीता चौधरी, सरिता सिंह आदि मौज़ूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here