श्रीनगर गढ़वाल: पूर्व सैनिक ने खुद को गोली मारी

0
896

श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में एक पूर्व सैनिक ने अपनी लाइसेन्सी गन से खुद को गोली मार कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक श्रीनगर भक्तियाना के शक्ति विहार में आज सुबह करीब 10 बजे एक व्यक्ति ने खुद को गोली मार दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लहुलुहान घायल व्यक्ति को अस्पएताल पहुँचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पूर्व सैनिक हरीश चंद्र मैठाणी (38 वर्ष), निवासी मुक्कू मठ, रुद्रप्रयाग के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक मृतक हरीश पूर्व सैनिक था और गढ़वाल विश्वविद्यालय में आउटसोर्सिंग ऐजेन्सी के तहत सुरक्षा कर्मी के तौर पर नौकरी करता था।  मृतक हरीश शक्ति विहार में किराये के मकान पर रहता था, वह 10 दिन पहले ही गढ़वाल विश्वविद्यालय में सुरक्षा गार्ड की नौकरी पर लगा था।

आज सुबह उसने अपनी लाइसेन्सी गन से खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जाच कर रही है, आत्महत्या के पीछे पारवारिक कारण बताये जा रहे हैं। मृतक के घर वालों को घटना की सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें:

शौर्य दिवस पर मुख्यमंत्री ने कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here