Home उत्तराखण्ड सतपुली : नवोदय विद्यालय का रिजल्ट रहा 100 प्रतिशत, सूरज कुकरेती और अमन गुसाईं...

सतपुली : नवोदय विद्यालय का रिजल्ट रहा 100 प्रतिशत, सूरज कुकरेती और अमन गुसाईं रहे संयुक्त टॉपर

navoday-vidyalay-satpuli

सतपुली : सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा में  नयारघाटी क्षेत्र के जवाहर नवोदय विद्यालय खैरासैण में सतपुली निवासी सूरज कुकरेती और अमन गुसाईं दोनों छात्रों ने 95.4 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है| विद्यालय के प्रधानाचार्य रूप सिंह ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा फल इंटर मे 100 प्रतिशत रहा है| जिस पर विद्यालय परिवार एवं शिक्षकों ने खुशी व्यक्त करते हुए छात्रों को बधाई दी| वही सतपुली निवासी सूरज कुकरेती के 12वी में प्रथम आने पर उसके पिता सजय कुकरेती ने सफलता पर खुशी जताई|