ग्रेटर नोएडा: संदिग्ध परिस्थितियों में शिक्षिका गायब

0
701

ग्रेटर नोएडा : बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एडब्ल्यूएचओ सोसायटी में रहने वाली एक शिक्षिका संदिग्ध परिस्थति में गायब हो गयी। जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के एडब्ल्यूएचओ सोसायटी में परिवार के साथ रहने वाली एक महिला सेक्टर बीटा-2 स्थित एक स्कूल में शिक्षिका है। वह शुक्रवार सुबह 10.30 बजे घर से स्कूल जाने की कहकर निकली थी लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। घर वालों ने महिला में मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया परन्तु उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ जा रहा है। सूचना के अनुसार शिक्षिका ने शुक्रवार को स्कूल के समीप स्थित एक एटीएम बूथ से पैसे भी निकाले थे। एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में उसे पैसे निकालते हुए देखा गया है। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है।

एक अन्य घटना में साइट पांच कोतवाली क्षेत्र में किराये पर रहने वाला एक नाबालिग भी बीते 01 जुलाई से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब है। जानकारी के मुताबिक मूल रूप से हाथरस निवासी राजेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ कासना में रहते हैं। गत एक जुलाई को उनका बेटा सत्यपाल (15) घर से दवाई लेने को कहकर निकला था लेकिन उसके बाद अभी घर वापस नहीं लौटा। दोनों मामलों में परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि मामलों की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here