Home उत्तराखण्ड दुखद: उत्तराखंड में फिर दर्दनाक सड़क हादसा, शिक्षकों की कार गहरी खाई...

दुखद: उत्तराखंड में फिर दर्दनाक सड़क हादसा, शिक्षकों की कार गहरी खाई में गिरी, 3 लोगों की मौत

टिहरी: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। चंबा-कोटीकालोनी सड़क मार्ग पर एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश से घनसाली की तरफ जा रही एक अल्टो कार संख्या UK 07 FJ 2356 चंबा-कोटी कॉलोनी रोड पर जाखदार के पास अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मरने वालों में 2 पुरुष और 1 महिला शामिल हैं। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए सभी टीचर थे।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। जहां रेस्क्यू अभियान चलाया गया। यह कार खाई से लुढ़कते हुए नदी में गिर गई थी। हादसे के बाद कार चकनाचूर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कार काफी रफ्तार में थी।

मृतकों का विवरण:

1 विजय प्रकाश जगूड़ी पुत्र सुरेन्द्र दत्त, उम्र 36 वर्ष, निवासी गुमानीवाला ऋषिकेश।

2 सोनू कुमार पुत्र हरिराम निवासी उम्र 36 वर्ष, निवासी मदनपुर हरिद्वार।

3 शोभा पत्नी सोनू कुमार, निवासी मदनपुर हरिद्वार।

मसूरी रोड शिवमन्दिर के पास मोटरसाइकिल हुई दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

सोमवार को प्रातः लगभग 02 बजे डायल 112 देहरादून के माध्यम से SDRF टीम को सूचना दी गई कि मसूरी रोड कोठाल गेट के पास एक गाड़ी रोड से नीचे गिर गई है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक राजभर सिंह राणा के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

वाहन (मोटरसाइकिल) में दो लोग सवार थे, जो मसूरी से देहरादून की तरफ जा रहे थे। अचानक मसूरी रोड शिवमन्दिर के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने के कारण सड़क से लगभग 30 मीटर नीचे खाई में गिर गई थी।

एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर जिला पुलिस व स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। टीम द्वारा  रात्रि के घनघोर अंधेरे व विषम परिस्थितियों के चलते कड़ी मशक्कत के बाद दोनों व्यक्तियों को खाई से निकालकर मुख्य मार्ग तक लाया गया। इसके उपरांत दोनों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

घायल व्यक्तियों का विवरण

  1. अभिषेक भट्ट निवासी रुद्रप्रयाग
  2. खुशी कोठियाल निवासी चमोली।