उत्तराखंड क्रांति दल डेमोक्रेटिक के केंद्रीय प्रवक्ता अनु पंत ने दिया पार्टी से इस्तीफा

0
131

देहरादून: उत्तराखंड क्रांति दल डेमोक्रेटिक के केंद्रीय प्रवक्ता व चौबट्टाखाल विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी अनु पंत ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र सौंपा।

अनु पंत ने पार्टी अध्यक्ष को भेजे अपने त्यागपत्र में लिखा कि जैसा कि आपको ज्ञात है कि गत कुछ वर्षों से हम सब सामाजिक स्थिरता के संघर्षों मे लगे हुए हैं, जिसमे मैं गर्व के साथ कह सकता हूँ कि हमारे दल ने मानवता तथा चरित्र को कभी  नीचे गिरने का अवसर नहीं दिया।  इसीलिए आज यह त्यागपत्र देते हुआ कष्ट का अनुभव कर रहा हूँ, परन्तु आगे की लड़ाई एवं समाज एकांकीकरण के संघर्ष हेतु इस समय मेरा दल से जुड़े रहना सामाजिक दृष्टिकोण से सही नहीं स्थापित होता। कृपया आप मेरा त्यागपत्र स्वीकार कर मुझे मेरे दायित्वों एवं दल की सदस्यता से निवृत करें।“

गौरतलब है कि अनु पंत कुछ वर्ष पहले उत्तराखंड क्रांति दल डेमोक्रेटिक की सदस्यता ग्रहण की थे, उनकी काबिलियत को देखते हुए पार्टी ने उन्हें केंद्रीय प्रवक्ता  बनाया था। यही नहीं वे 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में चौबट्टाखाल विधानसभा से पार्टी के प्रत्याशी थे। आज उन्होंने केंद्रीय प्रवक्ता  पद के साथ ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया है।