Home उत्तराखण्ड सतपुली में यूकेडी डेमोक्रेटिक पार्टी ने लगाया सरकार पर छलने का आरोप

सतपुली में यूकेडी डेमोक्रेटिक पार्टी ने लगाया सरकार पर छलने का आरोप

UKD Democratic Party accuses government of cheating

सतपुली : नगर पंचायत सतपुली में यूकेडी डेमोक्रेटिक पार्टी ने जनसंपर्क कर लोगो से क्षेत्रीय पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया और लोगो को पार्टी के एजेंडे के बारे में बताया।

जनसंपर्क के बाद उन्होंने एक प्रेस वार्ता की जिसमे यूकेडी डेमोक्रेटिक पार्टी के केन्द्रीय उपाध्यक्ष इंडीपीएस रावत ने कहा की उनके एजेंडे में उत्तराखंड में मूल निवास और भू अध्यादेश को 1950 के तहत बनाना । पहाड़ो में पलायन को रोकने के लिए रोजगार एव स्वरोजगार पर प्रतिबद्ध दस हजार रूपए की मासिक आय सुनिचित करना। परिसीमन जनसंख्या के आधार पर न होकर भोगोलिक आधार पर करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस ने पिछले बीस वर्षों से उत्तराखंड को विकास के नाम पर छला है। भाजपा कांग्रेस के द्वारा विगत बीस वर्षो में अपने नेताओ और अपने कार्यकर्ताओं का विकास किया बाकी धरातल पर विकास शून्य है। यदि यूकेडी डेमोक्रेटिक पार्टी सत्ता में आती है तो पहाड़ो पर हर क्षेत्र में छोटे बड़े उद्योग लगाये जानेगे जिससे गाँव में हर व्यक्ति को रोजगार मिलेगा। सरकार स्वरोजगार के नाम पर विज्ञापनों के सहारे चल रही है जबकि धरातल पर किसी भी बेरोजगार को कोई लाभ नही मिल पा रहा है। इस दौरान वीरोखाल ब्लॉक अध्यक्ष दीपक रावत, नितीश रावत, अंकित रावत आदि रहे।