यूनिवर्सिटी की छात्रा का नोएडा में कार सहित अपहरण कर रेप का प्रयास

0
589

नोएडा: नोएडा एक्सप्रेसवे के नजदीक सेक्टर-125 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी की छात्रा का बीती रात नशे में धुत एक बदमाश ने एक ढाबे के पास से अपहरण कर लिया। बताया जा रहा है कि बदमाश में छात्रा का रेप करने की भी कोशिश की। हालाँकि सूचना मिलते ही पुलिस ने अपहरणकर्ता का पीछा कर लड़की को उसके चगुल से बचा लिया और अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार रात एमिटी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले तीन छात्र साहिल ग्रोवर, अनन्या और एक अन्य साथी अपनी कार में बैठकर यूनिवर्सिटी से कुछ दूर बख्तावरपुर गाँव के एक ढाबे में खाना लेने गए थे। दोनों छात्र अनन्या को कार में छोड़ कर खाना लाने के लिए ढाबे पर चले गए। इसबीच नशे में धुत एक बदमाश ने कार में अकेली बैठी छात्रा अनन्या को देखकर कार सहित उसका अपहरण कर लिया। छात्रा के शोर मचाने पर उसके दोस्तों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एक्सप्रेसवे कोतवाली पुलिस ने वायरलेस पर सूचना फ़्लैश कर दी।

जिसके बाद पुलिस से नोएडा एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर करीब 3 किलोमीटर तक अपहरणकर्ता का पीछाकर पंचशील इंटर कॉलेज के पास उसे पकड़ लिया और लड़की को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी बागपत जिले का रहने वाला है और गाड़ी वॉशिंग का काम करता है। आरोपी ने अपहरण की अजीबो-गरीब वजह बताई है। उसका कहना है कि मुझे अच्छी लगी इसलिए ले भागा। पुलिस ने अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ अपहरण और रेप का प्रयास के अनतर्गत केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:

सेल्स मैनेजर रूपेंद्र चंदेल हत्याकांड: आरोपी पत्नी अमृता गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here