Home उत्तराखण्ड NSA अजीत डोभाल, जनरल स्व बिपिन रावत, सहित इन पांच हस्तियों को...

NSA अजीत डोभाल, जनरल स्व बिपिन रावत, सहित इन पांच हस्तियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान, धामी  सरकार ने की नामों की घोषणा

Uttarakhand Gaurav Samman

Uttarakhand Gaurav Samman : प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार की घोषणा कर दी है। इस बार दोनों वर्ष के पुरस्कार राज्य स्थापना दिवस पर 9 नवंबर को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार में एक लाख रुपये की सममान राशि प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न प्रदान किया जाता है।

सरकार ने रविवार को पुरस्कार के लिए चयनित पांच विभूतियों के नामों की घोषणा की। इनमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, देश के पहले चीफ आफ डिफेंस स्टाफ रहे जनरल स्व बिपिन रावत, केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी, प्रसिद्ध गीतकार स्व गिरीश चंद्र तिवारी गिर्दा और साहित्यकार स्व वीरेन डंगवाल के नाम शामिल हैं।

उत्तराखंड गौरव सम्मान की शुरुआत वर्ष 2021 के स्थापना दिवस से हुई थी। प्रदेश की पांच विभूतियों को यह पुरस्कार दिया जाता है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति इन नामों का चयन करती है। रविवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार के लिए चयनित नामों की घोषणा की। इनमें तीन विभूतियों को यह सम्मान मरणोपरांत दिया जा रहा हैं।