Home उत्तराखण्ड गणतंत्र दिवस पर आईजी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत समेत उत्तराखंड पुलिस के...

गणतंत्र दिवस पर आईजी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत समेत उत्तराखंड पुलिस के ये अधिकारी होंगे राष्ट्रपति पदक से सम्मानित

देहरादून: देश की राष्ट्रपति द्वारा गणतंत्र दिवस-2026 के अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक (President’s Medal for Distinguished Service (PSM) और सराहनीय सेवाओं के लिए सराहनीय सेवा के लिए पदक Medal for Meritorious Service (MSM) से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।

आईजी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत समेत उत्तराखंड पुलिस के इन अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक दिए जाएंगे। इनमें से आईजी डॉ. रावत को विशिष्ट सेवा के आधार पर पदक दिया जाएगा। इनके अलावा 7 अधिकारियों और कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के आधार पर राष्ट्रपति पदक की घोषणा की गई है।

राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक

1- योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक/मुख्यालय उत्तराखण्ड।

सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक

  1. प्रबोध कुमार घिल्डियाल, डीएसपी, रुद्रप्रयाग।
  2. शिवराज सिंह, डीएसपी, चम्पावत।
  3. ज्योति चौहान, इंस्पेक्टर विजिलेंस, सेक्टर देहरादून।
  4. सुभाष चन्द्र, इंस्पेक्टर इंटेलीजेंस,
  5. साजिद अली, एएसआई, पुलिस मुख्यालय।

फायर सर्विस से

  1. गिरीश चंद्र लोहानी, लीडिंग फायरमैन, देहरादून।
  2. मुकेश कुमार पोखरियाल, लीडिंग फायरमैन, देहरादून।

दो सिविल डिफेंस वार्डनों को राष्ट्रपति पदक

  1. मीना मोहन शर्मा, सेक्टर वार्डन
  2. रविंद्र मोहन काला, डिप्टी डिविजनल वार्डन

दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने सभी पदक विजेताओं को उनकी सेवा और समर्पण के लिए बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।