Home उत्तराखण्ड श्रीनगर गढ़वाल: स्व. अनिल काला की पुण्यतिथि पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सम्मान...

श्रीनगर गढ़वाल: स्व. अनिल काला की पुण्यतिथि पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह आयोजित

श्रीनगर गढ़वाल : श्रीनगर के छात्र नेता एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी स्व. अनिल काला की पुण्य तिथि पर आज प्रभाकर बाबुलकर द्वारा ‘उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्व. अनिल काला के साथ राज्य आंदोलनकारी, छात्र नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्व. रणजीत सिंह भंडारी को भी पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर शिक्षिका उमा घिल्डियाल, गंगा असनोड़ा, धीरेन्द्र घिल्डियाल, सुधीर उनियाल आदि ने राज्य आंदोलनकारी स्व. अनिल काला एवं स्व. रणजीत सिंह भंडारी के समाज एवं राज्य हेतु दिए गए अवदान पर अपने विचार रखे।

सम्मान समारोह में मुख्य अथिति श्रीनगर गढ़वाल के व्यापार संघ अध्यक्ष दिनेश असवाल द्वारा कृष्णनान्द मैठाणी, स्व. अनिल काला की धर्मपत्नी अनीता काला, स्व. रणजीत सिंह भंडारी के बड़े भाई मनवर सिंह भंडारी, राज्य आंदोलनकारी मदन मोहन नौटियाल एवं मुकेश काला आदि को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि यह एक बहुत ही अच्छी पहल है कि जिन्होंने समाज एवं राज्य हेतु अपना योगदान दिया, उनको आज याद किया जा रहा है एवं उनकी स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम का संचालन प्रभाकर बाबुलकर ने किया। कार्यक्रम में अतिथियों एवं वक्ताओं के साथ कुसुम चमोली, आखर से अंजना घिल्डियाल एवं संदीप रावत, भागीरथी कला संगम से मुकेश नौटियाल एवं मदन गडोई, सुधाकर बाबुलकर, एडवोकेट एवं पत्रकार सुधीर उनियाल, सुनील सिलस्वाल, स्व. अनिल काला एवं स्व. रणजीत सिंह भंडारी के पारिवारिक सदस्यों के साथ कई अन्य गणमान्य एवं मीडिया से जुड़े लोग उपस्थित थे।