bjp-candidate-list-for-uttarakhand-assembly-election-2022

Uttarakhand assembly Election 2022: उत्तराखंड में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आख़िरकार आज अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने पहली लिस्ट में 59 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। उत्तराखंड बीजेपी के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने अभी कुछ देर पहले 59 उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी की है.

बीते बुधवार को नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, उत्तराखंड से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार शामिल हुए। जिसके बाद आज दोपहर भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अपने 59 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। मुख्यमंत्री धामी खटीमा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक हरिद्वार से लड़ेंगे चुनाव। जबकि डोईवाला, कोटद्वार समेत करीब 11 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम बाद में जारी होंगे।

भाजपा की उत्तराखंड में कुमायूं में हल्द्वानी की हाट सीट समेत लालकुआं, रानीखेत, जागेश्वर और रुद्रपुर इसी तरह गढ़वाल में केदारनाथ, कोटद्वार, टिहरी, डोईवाला तथा  झबरेड़ा (अ.जा.), पिरान कलियर सहित कुल 11 सीट पर पेंच फंस गया है। इसे लेकर पार्टी स्तर पर नये सिरे से मंथन जारी है।

  1. खटीमा – पुष्कर धामी
  2. हरिद्वार- मदन कौशिक
  3. पुरोला- दुर्गेश्वर लाल
  4. यमुनोत्री- केदार सिंह रावत
  5. गंगोत्री- सुरेश चौहान
  6. बदरीनाथ- महेंद्र भट्ट
  7. थराली- भोपाल राम टम्टा
  8. कर्णप्रयाग- अनिल नौटियाल
  9. रुद्रप्रयाग- भरत सिंह चौधरी
  10. घनसाली- शक्तिलाल शाह
  11. देवप्रयाग – विनोद कंडारी
  12. नरेंद्रनगर- सुबोध उनियाल
  13. प्रतापनगर- विजय सिंह पंवार उर्फ गुड्डू
  14. धनोल्टी- प्रीतम सिंह पंवार
  15. चकराता- रामशरण नौटियाल
  16. विकासनगर- मुन्ना सिंह चौहान
  17. सहसपुर- सहदेव सिंह पुंडीर
  18. धर्मपुर- विनोद चमोली
  19. रायपुर- उमेश शर्मा काऊ
  20. राजपुर रोड- खजानदास
  21. देहरादून कैंट- सविता कपूर
  22. मसूरी- गणेश जोशी
  23. ऋषिकेश- प्रेमचंद अग्रवाल
  24. भेल रानीपुर- आदेश चौहान
  25. ज्वालापुर- सुरेश राठौर
  26. भगवानपुर मास्टर सत्यपाल
  27. रुड़की- प्रदीप बत्रा
  28. खानपुर- कुंवर रानी देवयानी
  29. मंगलौर- दिनेश पंवार
  30. लक्सर- संजय गुप्ता
  31. हरिद्वार ग्रामीण- स्वाणी यतीस्वरानंद
  32. यमकेश्वर- रेणू बिष्ट
  33. पौड़ी- राजकुमार पोरी
  34. श्रीनगर- धन सिंह रावत
  35. चौबट्टाखाल- सतपाल महाराज
  36. लैंसडौन- दिलीप सिंह रावत
  37. धारचूला- धन सिंह धामी
  38. डीडीहाट- बिशन सिंह चुफाल
  39. पिथौरागढ़-चंद्रापंत
  40. गंगोलीहाट-फकीर राम टम्टा
  41. कपकोट- सुरेश गढ़िया
  42. बागेश्वर चंदनराम दास
  43. द्वाराहाट- अनिल शाही
  44. सल्ट- महेश सिंह जीना
  45. सोमेश्वर- रेखा आर्य
  46. अल्मोड़ा-कैलाश शर्मा
  47. लोहाघाट-पूरण सिंह फर्त्याल
  48. चंपावत कैलाश गहतोड़ी
  49. भीमताल- राम सिंह कैड़ा
  50. नैनीताल सरिता आर्य
  51. कालाढूंगी बंशीधर भगत
  52. रामनगर -दीवान सिंह बिष्ट
  53. जसपुर- शैलेंद्र मोहन सिंघल
  54. काशीपुर- त्रिलोक सिंह चीमा
  55. बाजपुर- राजेश कुमार
  56. गदरपुर- अरविंद पांडेय
  57. किच्छा- राजेश शुक्ला
  58. सितारगंज- सौरभ बहुगुणा
  59. नानकमत्ता- प्रेमसिंह राणा