Delhi Lok Sabha Election 2024: दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी, देखें सुबह 9 बजे तक कितने प्रतिशत हुई वोटिंग

0
244

Delhi Lok Sabha Chunav Updates: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के तहत आज देश की राजधानी दिल्ली समेत 8 राज्यों की कुल 58 सीटों पर वोटिंग हो रही है। सुबह सात बजे से वोट डालने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। छठे चरण में कुल 11.13 करोड़ से अधिक मतदाता 889 उम्मीदवारों का फैसला करेंगे।

दिल्ली की सभी सात सीटों के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। 1.52 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। वहीं, इस बार फर्स्ट टाइम वोटर्स की संख्या में भी वृद्धि हुई है। दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर सुबह 9 बजे तक कुल 8.94 फीसदी मतदान हुआ है। इसमें सीटवार वोटिंग प्रतिशत निम्न प्रकार है। (फीसदी में)-

चांदनी चौक- 7.83

ईस्ट दिल्ली- 8.82

नई दिल्ली- 7.04

नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली- 10.15

नॉर्थ वेस्ट दिल्ली- 8.99

साउथ दिल्ली- 8.88

वेस्ट दिल्ली- 9.72

ये हैं मैदान में

दिल्ली में इस बार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के तहत यह चुनाव लड़ रही हैं जिसमें 4 सीटों पर आप और तीन सीटों पर कांग्रेस लड़ रही है। AAP ने पूर्वी दिल्ली सीट से कुलदीप कुमार, पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा, नई दिल्ली से सोमनाथ भारती और दक्षिणी दिल्ली से सही राम पहलवान को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल, उत्तर पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार और उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट से उदित राज को मैदान में उतारा है। जबकि भाजपा ने उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज, पूर्वी दिल्ली से हर्षदीप मल्होत्रा, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से योगेन्द्र चंदोलिया, चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल और पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सहरावत को टिकट दिया है।

यूपी में नौ बजे तक 12.33% मतदान

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आज यूपी की 14 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। इस चरण के लोकसभा चुनाव में 162 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 146 पुरुष और 16 महिला हैं। चुनाव से जुड़ा हर अपडेट यहां पढ़ें

नौ बजे तक मतदान

इलाहाबाद लोकसभा सीट पर सुबह 9:00 बजे तक 9.37 फ़ीसदी लोगों ने डाले वोट डाला, फूलपुर सीट पर 7.45 प्रतिशत हुआ मतदान, सिद्धार्थनगर की डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र पर सुबह 7:00 से 9:00 के बीच में 13.38 प्रतिशत मतदान हुआ है। शोहरतगढ़ विधानसभा 14.35, कपिलवस्तु 14.56, बांसी 12.76, इटवा 13.18, डुमरियागंज 13.2 प्रतिशत वोटिंग हुई है। मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र में 9:00 बजे तक 13.33 प्रतिशत मतदान पड़ा। लालगंज सीट पर 9.00 बजे तक 13.95 प्रतिशत और आजमगढ़ सीट प 14.10 प्रतिशत मतदान हुआ।