कांवड़ लेने हरिद्वार आई महिला ने पुलिस की गाड़ी में दिया बच्चे को जन्म

0
624

हरिद्वार: कांवड़ लेने धर्मनगरी हरिद्वार पहुंची उत्तर प्रदेश के बदायूं की एक गर्भवती महिला ने रविवार को पुलिस की गाड़ी में ही बच्चे को जन्म दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बदायूं की रहने वाली एक महिला अपने पति के साथ कांवड़ लेने हरिद्वार आए थी। इसी दौरान चंडीघाट क्षेत्र में बने नमामि गंगे घाट के पास महिला को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और घाट के किनारे बैठकर दर्द से कराहने लगी।

महिला को कराहता देख मौके पर मौजूद श्यामपुर पुलिस के एसआई कर्मवीर सिंह ने महिला के पति से इसकी वजह पूछी, महिला के पति ने बताया कि वे बदायूं से कांवड़ लेने आए है। उसकी पत्नी गर्भवती है। एसआई ने देखा कि महिला का दर्द लगातार बढ़ रहा है। उसने यह जानकारी तत्काल एसओ श्यामपुर दीपक कठैत को बताई। श्यामपुर एसओ ने इस बात को गंभीरता से लेते हुए तुरंत पुलिस जीप से ही महिला को महिला अस्पताल ले जाने को कहा। जिसके बाद पुलिस महिला को सरकारी गाड़ी में बैठाकर अस्पताल की ओर चल पड़े। अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने गाड़ी में बच्चे को जन्म दे दिया, जिसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टर्स के मुताबिक महिला ने पुत्र को जन्म दिया है और जच्चा और बच्चा दोनों बिलकुल स्वस्थ हैं। उत्तराखंड पुलिस द्वारा महिला की गई मौके पर की गई मदद से महिला के पति और परिजनों ने हरिद्वार पुलिस की तारीफ करते हुए उनका शुक्रिया अदा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here