Home उत्तराखण्ड सतपुली : मकान ढहने से 88 वर्षीय बुजुर्ग की मलबे में दबकर...

सतपुली : मकान ढहने से 88 वर्षीय बुजुर्ग की मलबे में दबकर मौत

man buried in house collapse

सतपुली : पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड कल्जीखाल के ग्राम धमेली में मकान के गिरने से उसमें रह रहे 88 साल के बुजुर्ग की मलवे में दबने के कारण मौके पर ही मौत हो गयी। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय मृतक बुजुर्ग का बेटा और बहू दूसरे कमरे में खाना बना रहे थे।

कानूनगो हरीश चन्द्र पाण्डेय ने बताया कि बीती रात लगभग 8 बजे ग्राम धमेली पट्टी असवालस्यूं निवासी 88 वर्षीय बुजुर्ग बलवीर सिंह पुत्र बुथाड सिंह की अपने मकान के अचानक ढहने के कारण मलवे में दबने से मौत हो गयी। जिसकी सूचना मिलते ही राजस्व टीम मौके पर पहुँची। मौके पर पहुँचकर राजस्व टीम से शव को मलवे से निकालकर आज पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। जहाँ शव का पोस्टमार्टम हुआ जिसके बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गनीमत रही की मकान में रह रहे बलवीर सिंह का बेटा और बहू उस समय दूसरे कमरे में थे जिस कारण वे इस अनहोनी से बच गये।