Home ग्रेटर नोएडा एसएसपी डॉ. अजय पाल शर्मा ने किया पुलिस समर कैम्प का उद्घाटन

एसएसपी डॉ. अजय पाल शर्मा ने किया पुलिस समर कैम्प का उद्घाटन

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा बच्चों के लिए गर्मियों की छुट्टियों में लगाए जा रहे समर कैंप के तहत रविवार को जनपद गौतमबुद्धनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा ने रिजर्व पुलिस लाईन में तीन दिवसीय पुलिस समर कैम्प का शुभारम्भ किया किया। 24 जून से 26 जून तक चलने वाले पुलिस समर कैम्प मे विधिक रोचक गतिविधियों कार्यक्रमों के साथ ही प्रांसगिक विषयों पर व्याख्यान का भी आयोजन किया जायेगा। जिसमें बच्चों को योगा/डायल 100 एवं पीआरवी, पुलिस संवाद, पुलिस गश्त की भूमिका/ बच्चों पर प्रभाव, ड्रोन उपयोग/ घुडसवारी, फिल्म स्क्रीनिग एवं पुरूस्कार वितरण के प्रति जागरूक किया जायेगा। तथा बच्चों को जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी।यह तीन दिवसीय समर कैंप उत्तर प्रदेश पुलिस के सौजन्य से प्रदेश के 12 जिलों में लगाया जा रहा है।