Home उत्तराखण्ड उत्तराखंड के इन 6 शहरों में दीपावली में सिर्फ ग्रीन पटाखे ही...

उत्तराखंड के इन 6 शहरों में दीपावली में सिर्फ ग्रीन पटाखे ही जलाए जा सकेंगे

ngt green crackers

देहरादून : प्रदूषण के मद्देनजर एनजीटी के निर्देशों के बाद उत्तराखंड सरकार ने राज्य में दीपावली पर पटाखे जलाने के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार राजधानी देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुद्रपुर, काशीपुर तथा हल्द्वानी सहित प्रदेश के 06 शहरों में दीपावली पर सिर्फ ग्रीन पटाखे ही जलाए जा सकेंगे। इसके लिए भी समय निर्धारित किया गया है। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

दीपावली और गुरुपर्व पर रात 8 बजे से 10 बजे और छठ पूजा पर सुबह 6 बजे से सुबह 8 बजे तक केवल दो घंटे ही ग्रीन पटाखे जलाए जा सकेंगे।