Home उत्तराखण्ड सतपुली : दीपावली में अतिक्रमण नही करेंगी दुकाने,  थानाध्यक्ष त्रिभुवन रौतेला

सतपुली : दीपावली में अतिक्रमण नही करेंगी दुकाने,  थानाध्यक्ष त्रिभुवन रौतेला

Shops will not encroach on Deepavali in Satpuli

सतपुली : नगर पंचायत सतपुली में थाना सतपुली में दीपावली पर्व को लेकर व्यापारियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में थानाध्यक्ष त्रिभुवन रौतेला द्वारा व्यापारियों को निर्देशित किया गया कि पटाखों की दुकानों को बाजार से बाहर पीडब्ल्यूडी रोड पर लगाया जायेगा और मिठाई व अन्य दुकाने बाहर रोड पर नही लगेगी। साथ ही व्यापारियों को निर्देशित किया कि सभी कोविड के नियमो का पालन करें व शांति व्यवस्था बनाये रखे।

बैठक में व्यापार मण्डल अध्यक्ष थामेश्वर कुकरेती, महामन्त्री सत्यनारायण वेदी, वेद प्रकाश वर्मा, पुष्पेन्द्र राणा, सत्यनारायण मित्तल, प्रशान्त शर्मा आदि रहे।