nopruf

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुक्त मोर्चा (NOPRUF) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत ने  देशभर में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते हुए मामलों देखते हुए केंद्र सरकार से पूरे देश में 14 दिन का सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में कोरोना महामारी बहुत तेजी से बढ़ रही है। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार आंशिक रूप से लॉकडाउन का पालन करा रही है, जो वर्तमान स्थिति में कारगर साबित नही हो रहा है। ऐसे मे कोरोना संक्रमण पर पूरी तरह से नियंत्रण नही हो पा रहा है। हर रोज तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नही हो रही हैं। जिसके चलते आम जनता को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जो कि अत्यंत चिंताजनक है। दूसरी तरफ आज इस संकट के समय देश के साठ लाख एनपीएस कार्मिक डाक्टर, नर्स, कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस कर्मी, सफाई कर्मी, रेलवे कर्मी, बैंक कर्मी सभी इस विषम परिस्थितियों में देश सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को वर्तमान में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए सम्पूर्ण भारत में लॉकडाउन पर गम्भीरता से विचार करना चाहिए। ताकि कोरोना संक्रमण  को फैलने से रोका जा सके। और स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधाओ की किल्लत भी न रहे। बीपी सिंह रावत ने कहा है कि एक बार सम्पूर्ण लॉकडाउन के पालन से स्थिति बहुत जल्द नियंत्रण में होगी और देश की जनता भी सुरक्षित रहेगी और आर्थिक स्थिति भी ठीक रहेगी।

जगमोहन डांगी