bollywood-legend- dilip-kumar-passes-away

Tragedy king dilip kumar passed away : ट्रेजेडी किंग के नाम से मशहूर बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार का निधन हो गया है। वो 98 साल के थे। आज सुबह 7.30 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। उन्हें सांस लेने में दिक्कत के चलते एक बार फिर 29 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दिलीप कुमार का असली नाम मोहम्मद युसूफ खान था। उनका जन्म 11 दिसंबर 1922 को हुआ था। उन्हें हिंदी सिनेमा में द फर्स्ट खान के नाम से जाना जाता है। हिंदी सिनेमा में मेथड एक्टिंग का क्रेडिट उन्हें ही जाता है। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर के निधन के बाद पूरे देश भर में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं ने दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर गहरा शोक जताया है।