Uttarakhand Khoda Mahotsav

नोएडा : उत्तराखंड मित्र मण्डल खोड़ा द्वारा आगामी शनिवार, 23 अक्टूबर को अनिल विहार खोड़ा कालोनी, गाजियाबाद में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम “उत्तराखंड खोड़ा महोत्सव” आयोजित किया जा रहा है। प्रसिद्द संगीतकार राजेन्द्र चौहान के निर्देशन में पहली बार खोड़ा कालोनी में आयोजित होने जा रहे विराट “उत्तराखंड खोड़ा महोत्सव” में स्वर कोकिला कल्पना चौहान, उत्तराखंड के युवा लोक गायक रोहित चौहान, सुरताल संग्राम फेम सोनिया मनराल आदि कलाकार उत्तराखंड की लोक संस्कृति एवं कला का जलवा बिखेरेंगे।

कार्यक्रम की रूपरेखा :

23 अक्टूबर (शनिवार) शाम 4.00 बजे से शुरू..

कलाकार : प्रसिद्द लोक गायिका स्वर कोकिला कल्पना चौहान, युवा लोक गायक रोहित चौहान, सुरताल संग्राम फेम सोनिया मनराल, म्यूजिक डायरेक्टर राजेंद्र चौहान।

प्रसिद्ध डांस ग्रुप : पर्वतीय कला संगम (रजि.)

  1. मुकेश बिष्ट (अभिनेता उत्तराखंड)
  2. भगवत मनराल (अभिनेता उत्तराखंड)

कार्यक्रम स्थल : एस. एस. इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अनिल विहार खोड़ा, जिला गाजियाबाद।