ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में 28 से 30 अक्टूबर तक तीन दिवसीय जैविक मेले का आयोजन किया गया। बायोफैच द्वारा आयोजित मेले में जैविक उत्पादों से जुड़ी कंपनियों ने भाग लिया। जैविक मेले में इंडो ग्लोबल सोशल सर्विस सोसाइटी एवं डब्ल्यूएचएच द्वारा स्टाल लगाया गया। इस दौरान लोगों को स्वच्छ एवं स्वस्थ भोजन के प्रति जागरूक किया गया।
बता दें कि मेले का मुख्य उद्देश्य लोगों को बेहतर एवं जैविक भोजन के बारे में जागरूक करना था। इस अवसर पर एपीडा के चेयरमैन डॉ. अंगामुथु ने इंडो ग्लोबल सोशल सर्विस सोसाइटी के स्टाल पर आकर जानकारी ली और साथ ही भूमिका की टीम का हौसला भी बढ़ाया। इस मौके पर अनुरोध सक्सेना, अब्बू बक्कर, झूलन कविराज, इंदु कुमारी, संजीव कुमार और विकास रेधु आदि मौजूद रहे।