श्रीनगर गह्ढ़वल: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर में शनिवार को NSS का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्वयसेवियों द्वारा सरस्वती वन्दना के साथ दीप प्रज्वलन एवं प्रार्थना प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सरिता उनियाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए सभी स्वयसेवियों को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
नियमित शिविर के प्रथम शत्र में स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर की सफाई की। इसके साथ ही NSS वाटिका में गाजर घास का उन्मूलन किया। द्वितीय सत्र में स्वयंसेवियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस अमौके पर कुमारी पुष्पा रानी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्यों को स्वयंसेवियों के सम्मुख रखा। कु. निमहा ने देशभक्ति गीत का गायन किया।
प्रभारी प्रधानाचार्या मीना गैरोला ने स्वयंसेवियों को प्रेरित करते हुए जागरुक नागरिक एवं सजग नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सरिता ने सभी का आभर व्यक्त किया, कार्यक्रम में सुमन लता रावत, पूनम रावत, सीमा रावत एवं श्रद्रा रावत आदि निशिकाएं उपस्थित रही।



