भारतीय पर्वतीय महासभा का अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान सभागार विपिन खंड गोमती नगर लखनऊ में “बसंतोत्सव वार्षिकोत्सव, देवभूमि दर्पण पत्रिका विमोचन कार्यक्रम एवं नागरिक सम्मान समारोह” 2025 का आयोजन रविवार 3 बजे दोपहर 2.00 बजे से किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक थे। भारतीय पर्वतीय महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ के स्थानीय कलाकारों के साथ साथ पूरे भारत के सात राज्यों से 165 उत्तराखंडी लोक संस्कृति को पोषित करने वाली संस्थाओं तथा उनके कलाकारों ने अपनी भव्य प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ जानवी बिष्ट, कुमारी गार्गी द्विवेदी, लिपिका बकुली ने की दिल्ली NCR भारतीय पर्वतीय महासभा की दिल्ली की कार्यकारिणी सदस्य से नीमा भंडारी की टीम पहाड़ी स्वैग सांस्कृतिक कला मंच के लोकप्रिय कलाकार गोपाल गोसाई, प्रेम बिष्ट, मुकेश शर्मा, हास्य कलाकार शिबू रावत, भगवत मनराल इन कलाकार द्वारा नंदा देवी की डोली ने सभी को भावविभोर कर दिया। एवं दिल्ली एनसीआर की सुप्रसिद्ध उत्तराखंडी लोक कलाकार याचना जोशी, हरतिमा पंत, रेनू कांडपाल, हेमा डोबियाल के कलाकारों द्वारा उत्तराखंडी भाषा में मनमोहक गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया तथा अन्य जगहों एवं लखनऊ के स्थानीय कलाकारों की टीमों द्वारा भी अपनी सुंदर होली गायन, पहाड़ी झोड़ा गीत एवं कई गायक एवं नृत्य प्रस्तुति दी गई।
मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि भारतीय पर्वतीय महासभा का यह प्रथम वार्षिक उत्सव कार्यक्रम है, जिस प्रकार से किसी भी व्यक्ति के शैशव काल को भी यह नहीं कहा जा सकता है कि, वह भारतीय राजनीति के सिरमौर अटल बिहारी बाजपेई बनेगा या उनसे भी बड़े श्यामा प्रसाद मुखर्जी या दीनदयाल उपाध्याय बनेगा, उसी प्रकार किसी भी संगठन की प्रारंभिक अवस्था से कोई भी यह नहीं भाप सकता कि वो कितना बड़ा रूप ले सकता है। उन्होंने महासभा के पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए आए हुए जनसमूह को बसंतोत्सव की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उसके उपरांत आए हुए प्रमुख गणमान्य अतिथियों ने प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष एवं प्रसिद्ध भाजपा नेत्री श्रीमती अपर्णा बिष्ट यादव और सदस्य विधान परिषद इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह और अति विशिष्ट सदस्य के रूप में नैनीताल बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी निखिल मोहन एवं सीनियर मैनेजर सुधीर कुमार सिंह द्वारा 30 वरिष्ठ नागरिकों जिनके उम्र 75 साल या उससे ऊपर की थी उनको सम्मान प्रदान किया गया तथा देवभूमि दर्पण 2025 पत्रिका का विमोचन उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार बृजेश पाठक एवं प्रबंध निदेशक एवं कार्यकारी सदस्य निखिल मोहन द्वारा किया गया। पूर्व महानिदेशक स्वस्थ डॉ0 देवेंद्र सिंह नेगी ने 30 समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मातृशक्ति एवं व्यक्तियों को भी सम्मानित किया, इस भव्य कार्यक्रम के अवसर पर उत्तराखंडी समाज के कई गणमान्य व्यक्ति विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया इस मौके विभिन्न गणमान्यों को सम्मानित करने तथा कार्यक्रम को संचालित करने में पर्वतीय महासभा के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक पान सिंह भंडारी ,राष्ट्रीय मुख्य संयोजक दयाकृष्ण डालाकोटी,राष्ट्रीय संयोजक मोहन सिंह बिष्ट , राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अनुपम सिंह भंडारी, महासचिव ओम प्रकाश उप्रेती , उपाध्यक्ष पूरन सिंह दरियाल ,उपाध्यक्ष अमित पांडे कोषाध्यक्ष मोहन चंद्र जोशी, सलाहकार मुनालविक्रम सिंह बिष्ट,सांस्कृतिक मंत्री गिरीश जोशी ,संयुक्त सचिव रजनीश डोबरियाल ,कार्यालय प्रभारी दिनेश उप्रेती ,बलवंत सिंह देवड़ी महिला पदाधिकारियों में संरक्षक श्रीमती कमला भंडारी ,राष्ट्रीय महिला प्रभारी श्रीमती राधा बिष्ट, संरक्षक श्रीमती सविता भट्ट तिवारी, राष्ट्रीय संयोजक श्रीमती समता बाफिला, राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमा डोबरियाल, यशभारती पुरस्कार प्राप्त ऋचा जोशी, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती नमिता भंडारी सहित ०७ राज्यों के पदाधिकारी उत्तराखंड प्रभारी चंदन सिंह भंडारी, दिल्ली प्रभारी सुंदर सिंह बोरा,दिल्ली एन सी आर के संयोजक अभिनव सिंह भंडारी , डूंगर सिंह नेगी, अनिल वर्मा, भुवन पांडे, कृपाल सिंह पटवाल, शंकर बिष्ट, गाजियाबाद प्रभारी सतीश भारद्वाज, ललित बिष्ट, राजस्थान प्रभारी सतीश सिंह बोरा, कर्नाटक प्रभारी जन्मेजय भाकुनी, महाराष्ट्र प्रभारी प्रतीक सिंह बिष्ट, मध्य प्रदेश हरीश उप्रेती, रामकुमार शर्मा , गिरिराज पचौरी थे। भारतीय पर्वतीय महासभा के मुख्य राष्ट्रीय संरक्षक पान सिंह भंडारी एवं मुख्य संयोजक दया कृष्ण डालाकोटी द्वारा महासभा की अभी तक की ४ साल की उपलब्धियां के बारे में एवं कार्यक्रम के बारे में सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम का सुंदर संचालन राजेश भट्ट , मोहन सिंह बिष्ट ,राधा बिष्ट, डा अनुपम सिंह भंडारी द्वारा किया गया।
वरिष्ठ नागरिक सम्मान तथा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान विभिन्न संस्थानों के प्रमुख पदाधिकारियों का सम्मान तथा कार्यक्रम आए हुए गणमान्य अतिथियों में गाजियाबाद से वीरेंद्र भाटी, विकास भाटी, महाकौतिक नोएडा के संयोजक राजेंद्र सिंह चौहान जिन्होंने अपनी पत्रिका का विमोचन भी महासभा के मंच से कराया , लोकप्रिय भाजपा नेता एवं पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर स्व. गोपाल टंडन के भाई अमित टंडन बीजेपी एवं चेतन बिष्ट एवं नरेंद्र देवड़ी, राजेंद्र सिंह रावत रामचंद्र कनवाल, त्रिलोक सिंह बिष्ट, डॉक्टर आरसी उप्रेती, डॉक्टर जगदीश सिंह मेहता, जोशी जी, दीवान सिंह बिष्ट, कृष्ण सिंह बिष्ट, मनीष अधिकारी रेनू कांडपाल, डॉक्टर स्वाति भंडारी, महेश चंद्र जोशी, कृपाल दत्त सनवाल, उत्तराखंड महापरिषद के अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत, संयोजक एवं कुर्मांचल रामलीला समिति के अध्यक्ष दिवान सिंह अधिकारी उपाध्यक्ष मंगल सिंह रावत, उपाध्यक्ष जगत सिंह राणा, चांद महासचिव भारत बिष्ट, पर्वतीय महापरिषद के उपाध्यक्ष युवराज सिंह परिहार, समाजसेवी अनिल पांडे कुर्मांचल रामलीला समिति के के संरक्षक एन एस खानी, उपाध्यक्ष सुनील उप्रेती महामंत्री विपिन बिष्ट, सक्रिय पदाधिकारी पंकज खर्कवाल, पंत नगर सांस्कृतिक समिति के महामंत्री गोकुल उप्रेती, प्रसिद्ध साहित्यकार कवियत्री करुणा पांडे, भाजपा नेत्री एवं महिला नगर अध्यक्ष सीता नेगी, भाजपा नेत्री गंगा भट्ट, शशि जोशी, जानकी अधिकारी, डॉ भीम सिंह नेगी, आनंद कपकोटी, गोविंद बोरा, ख्याली इत्यादि उपस्थित थे। विभिन्न मनमोहक कार्यक्रमों के उपरांत कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम का समापन परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि पर्वतीय समाज एक सुंदर समाज है, जो वर्षभर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों से इकट्ठा होता रहता है। मेरे छात्र जीवन के कई मित्र पर्वतीय समाज से उनकी गहरी मित्रता और उनकी ईमानदारी मेरे हृदय में इस तरह समाई हुई है तथा पर्वतीय संगठनों के कार्यक्रमों में लगातार शिरकत करने से मुझे स्वयं भी पर्वतीय समाज से होने का एहसास होता है। उन्होंने सभी भारतीय पर्वतीय महासभा के सक्रिय पदाधिकारियों सभी सात राज्यों से आए 165 कलाकारों को कलाकारों को अंग वस्त्र, माल्यार्पण कर, स्मृति चिन्ह और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।