Noida International Aviation Services Recruitment for 2,442 Posts

NIA Jewar Vacancy: नोएडा इंटरनेशनल एविएशन सर्विसेज (NIAS) ने 10वीं और 12वीं युवाओं के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ, कार्गो एग्जीक्यूटिव और एयरपोर्ट लोडर के 2442 पदों को भरा जाना है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट niasjewar.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पदवार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ: कुल 1257 पद

  • इसके लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है।
  • आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • अपेक्षित वेतन 25,000 से 35,000 रुपये के बीच है।

कार्गो एग्जीक्यूटिव: कुल 639 पद

  • इसके लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है।
  • आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • वेतनमान 25,000 से 35,000 रुपये है।

एयरपोर्ट लोडर (केवल पुरुष): कुल 546 पद

  • इसके लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
  • आयु सीमा 20 से 40 वर्ष के बीच है।
  • वेतन 15,000 से 25,000 रुपये प्रति माह होगा।

शैक्षणिक योग्यता:

10वीं, 12वीं पास

आयु सीमा :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 40 साल

रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी।

वेतन :

  1. एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ : 25,000 – 35,000 रुपए प्रतिमाह
  2. कार्गो एग्जीक्यूटिव : 25,000 – 35,000 रुपए प्रतिमाह
  3. एयरपोर्ट लोडर : 15,000 – 25,000 रुपए प्रति माह

फीस :

  • ग्राउंड स्टाफ: 350 रुपए
  • कार्गो एग्जीक्यूटिव: 300 रुपए
  • लोडर: 250 रुपए

चयन प्रक्रिया और परीक्षा प्रारूप:

चयन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले एक लिखित परीक्षा देनी होगी। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें सामान्य जागरूकता, एप्टीट्यूड और रीजनिंग, अंग्रेजी (लोडर पद को छोड़कर) और विमानन ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी और इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

ग्राउंड स्टाफ और कार्गो एग्जीक्यूटिव पदों के लिए लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। लोडर पद के लिए केवल लिखित परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन :

इच्छुक उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट niasjewar.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 है।

  • ऑफिशियल वेबसाइट com पर जाएं।
  • आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म सब्मिट करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें।