Weekly Pay Policy: देश की इस बड़ी कंपनी में अब कर्मचारियों को हर हफ्ते मिलेगी सैलरी, देखें साप्ताहिक वेतन देने के पीछे का तर्क

0
1375

Weekly Pay Policy : देश की सबसे बड़ी बी2बी ई-कॉमर्स कंपनी इंडियामार्ट ने अपने कर्मचारियों को साप्ताहिक वेतन (Weekly Salary) देने का निर्णय लिया है। यानी अब कर्मचारियों को वेतन पाने के लिए महीने के अंत तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

इंडिया मार्ट ने अपने फेसबुक पेज पर वीकली पे पॉलिसी (weekly pay policy) से संबंधित घोषणा की है। कंपनी ने अपने फेसबुक पोस्ट में एक तस्वीर के साथ लिखा है कि एक फ्लैक्सी वर्क कल्चर बनाने और कर्मचारियों के फाइनेंशियल वेलनेस के लिए वे ऐसा कदम उठा रहे हैं। भारत की पहली कंपनी जो साप्ताहिक वेतन देने का कदम उठाने जा रही है।

India Mart ने वीकली वेतन देने के पीछे क्या तर्क दिया

इंडिया मार्ट का कहना है कि इस तरह का कदम उठाने वाली वह भारत की पहली कंपनी है और उसके इस कदम से कर्मचारियों का आर्थिक बोझ कम होगा। साथ ही हर सप्ताह पैसे मिलने से उनमें काम की इच्छा ज्यादा बनी रहेगी। बतादें कि इंडिया मार्ट भारत की सबसे बड़ी बी2बी ई-कॉमर्स कंपनी है। इसकी स्थापना 1999 में हुई थी। यह कंपनी बिजनेस को आसान बनाने के इरादे से काम कर रही है और इसके साथ करोड़ों लोग जुड़े हैं।

हालाँकि विश्व के कई देशों अमेरिका, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और हांगकांग आदि में साप्ताहिक वेतन देने की व्यवस्था पहले से ही मौजूद है। लेकिन भारत जैसे देश में जहां सारा खर्च मासिक आधार पर किया जाता है, यह बड़ा कदम है।